• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 06 March 2026:  कौन झूलेगा गर्लफ्रेंड की बाहों में-किस पर होगी प्यार की बरसात, जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 06 March 2026:  कौन झूलेगा गर्लफ्रेंड की बाहों में-किस पर होगी प्यार की बरसात, जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ

Aaj Ka Love Rashifal 06 March 2026: शुक्रवार (06 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 5, 2026 2:45:31 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं. अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे. शुक्रवार को आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आपको आपके लव पार्टनर का सहयोग और प्यार मिलेगा. आपका लाइफ पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा. आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. मौसम का भरपूर आनंद आप लेंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

ध्यान रखें शुक्रवार को आपका लव पार्टनर आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातें छिपा सकता है. इसका पता चलने पर आपके संबंधों में खटास पैदा हो सकती है. शुक्रवार को अपने साथी को लेकर परेशान रह सकते हैं. उनके व्यवहार के कारण आपका मन चिंतित रहेगा.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा बिताने वाले हैं. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर पार्टी आदि पर जा सकते हैं. आपके शहर में मौसम का मिजाज बदलेगा, इसके चलते आप लव पार्टनर के साथ बारिश के मौसम का आनंद लेंगे.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

लव कपल के बीच मतभेद बढ़ने की स्थिति बन सकती है. शुक्रवार को आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है. आपके लिए अच्छा होगा अपने पार्टनर की बात को समझने का प्रयास करें और उनकी बातों को महत्व दें, जिससे आपका संबंध बना रहे.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को मौसमी बीमारियों से खुद और अपने लाइफ पार्टनर को बचाएं रखें. आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके चलते वह कुछ परेशान रहेंगे. अच्छा होगा इस समय अपने लव पार्टनर के साथ रहें.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को सिंगल जातकों को शादी का रिश्ता आ सकता है. आप अपने लव पार्टनर की कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं. हो सकता है आपका साथी आपसे कुछ बातें छुपा रहा है, जिनका का पता चलने पर आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं. इस मुद्दे पर अपने साथी से बात करेंगे तो परिणाम सकारात्मक आएगा.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

यदि लव पार्टनर ने अभी तक आपसे अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, तो शुक्रवार को वह अपने मन की बात आपसे बोल सकता है. साथ ही वह आपसे भी यही उम्मीद रखता है कि आप उसके प्यार को एक्सेप्ट करें. सिंगल जातक और किसी को मन ही मन चाहते हैं तो शुक्रवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर शुक्रवार को आपसे अपने मन की बात बोल सकता है. उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है. आपकी गर्लफ्रेंड (लव पार्टनर) आपसे कोई जरूरी बात शेयर कर सकती है, जिससे आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आपका लव पार्टनर साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है. मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच लव पार्टनर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चपेट में आ सकता है. इसके चलते शुक्रवार को आपके बाहर जाने का कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है, जिससे मन खराब रहेगा. इसके साथ ही आप की प्लानिंग भी फेल हो सकती है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर शुक्रवार को आपसे अपने मन की बात कह सकता है. काफी दिनों से इस समय का इंतजार है. शुक्रवार को इजहार का असर होगा, साथ ही लव पार्टनर लाइफ पार्टनर बनने पर राजी हो सकता है. शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. मौसम के लिहाज से लव लाइफ के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार का दिन  आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपका लाइफ पार्टनर आज आपके साथ खुश दिखाई देगा. बातचीतके दौरान आप फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं. इसके साथ  ही बाहर कहीं घूमने भी जा सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.