• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 01 March 2026: किसको होगा व्यापार में फायदा, किसे हासिल होगा अचानक धन; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 01 March 2026: किसको होगा व्यापार में फायदा, किसे हासिल होगा अचानक धन; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 01 March 2026 | Rashifal Today: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (01 मार्च, 2026) को सुबह से शुरू होकर त्रयोदशी शाम 7 बजकर 09 मिनट तक रहेगी. त्रयोदशी समाप्त होते ही चतुर्दशी शुरू हो जाएगी. शुभ काम करता तो अभिजित मुहूर्त रविवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. रविवार को अमृत काल मुहूर्त सुबह 6 बजकर 18 मिनट से लेकर अगली सुबह 7 बजकर 51 मिनट (2 मार्च) तक रहेगा. ध्यान देने की बात यह है कि रविवार को आडल योग नहीं लगने वाला है. रविवार के सूर्योदय की करें तो सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 22 मिनट पर. वहीं, चन्द्रोदय शाम 4 बजकर 17 मिनट पर होगा और अगले दिन सुबह 06 बजे (2 मार्च) को समाप्त होगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शनिवार (28 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: February 28, 2026 5:15:38 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

रविवार यानी 01 मार्च का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है. स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद जरूरी काम से दफ्तर जाना पड़ सकता है. शाम को किसी फंक्शन में जा सकते हैं. छोटा कारोबार करते हैं तो कमाई के कई अच्छे अवसर भी पाएंगे. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा. ध्यान रखें कि रिश्तेदारों से आर्थिक लेनदेन करने से बचना चाहिए.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

अगर आप अपने व्यवसाय में किसी को पैसा उधार देते हैं तो बाद में परेशानी हो सकती है. ऐसे में रविवार को किसी को उधार देने से बचें. परिवार में आपकी शादी पर सबकी सहमति बन सकती है. आपको होने वाले जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति बनती है तो चुप रहना ही आपके लिए भला रहेगा. रविवार को आप लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे. इसमें  परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा. जॉब में मन मुताबिक काम करने को मिलेगा. सिंगल जातकों को परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति बनती है तो चुप रहना ही आपके लिए भला रहेगा. वाणी पर संयम से बिगड़ी बात भी बन सकती है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

यदि आप कोई संपत्ति खरीदते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा. रविवार को आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों में हाथ डालने से बचें. ऐसा ना किया तो आपको अपमान भी झेलना पड़ सकता है. आपके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी. शिक्षा के क्षेत्र में आज इस राशि के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

व्यापार में आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो संयम से काम लें. रविवार को आप परिवार के साथ बैठकर इस मामले पर सहमति बनाएं. समझौता भी एक विकल्प है. कोर्ट के चक्कर काटने से बेहतर है कि बातचीत का रास्ता निकालें. आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है. पैरेंट्स की सेहत पर ध्यान दें.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

रविवार को आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे. आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी. समाजसेवा के क्षेत्र में एक्टिव होने की वजह से आपको किसी आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिल सकता है. रविवार को घूमने-फिरने के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बन सकता है, इससे कुछ जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा जो न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे. शादीशुदा जीवन में आपके आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

घर में आपका सुखद माहौल रहेगा. बच्चों की शिक्षा और करियर पर ध्यान देंगे. रविवार का दिन अधिकारों और उत्तरदायित्व में वृद्धि करने वाला रहेगा. रविवार को आपको परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपको राज्य और समाज से भी कुछ सहयोग और सम्मान मिल सकता है. रविवार को शाम के दौरान आपका परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

वैवाहिक जीवन में रविवार को आपका अपनी लाइफ पार्टनर की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. मौसम का बदलता मिजाज लाइफ  पार्टनर को बीमार कर सकता है. युवा हैं तो आपको रविवार को भाई बहनों की ओर से कोई विशेष तोहफा मिलेगा. खरीदारी के चलते रविवार को आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे. छात्र छुट्टी के दिन परीक्षा की तैयारी से जुड़ी प्लानिंग कर सकते हैं.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है. छुट्टी के दिन आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत बढेगी. जॉब करते हैं तो आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी. आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा. अनजान लोगों का भला करने से बचें, क्योंकि आप इस्तेमाल भी हो सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

रविवार का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा होगा. मिलाजुला दिन रहने वाला है. आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा. दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं. कोई सोचा हुआ काम आपका पूरा हो सकता है. ध्यान रहें कि आप खर्चे पर संयम रखें वरना आपका पूरे महीने का बजट गड़बड़ा सकता है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

रविवार को आप परिवार के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिताएंगे. छुट्टी का दिन यानी रविवार होने की वजह से आपके बच्चों की प्रगति से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. व्यापार में भी बड़ों की मदद से आपको लंबे समय से रुके हुए किसी काम में सफलता मिलेगी. सिंगल की शादी का रिश्ता आएगा, जिससे पूरा परिवार खुश रहेगा.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन आनंददायक रहेगा. आपके मन में अपने बच्चों और पत्नी के प्रति प्रेम की भावना भी बढ़ेगी.रविवार को कारोबारी-व्यापारी अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकते हैं. बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.