• Home>
  • Gallery»
  • Israel Air Strike on Iran: वो 7 देश जिन पर फूटा ईरान का गुस्सा, कई शहरों पर दागीं मिसाइलें

Israel Air Strike on Iran: वो 7 देश जिन पर फूटा ईरान का गुस्सा, कई शहरों पर दागीं मिसाइलें

Israel Air Strike on Iran: इजराइल और ईरान के बीच हालिया हमलों ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है. ईरान ने अपने ऑपरेशन का नाम ‘शेर की दहाड़’ रखा और कई देशों को मिसाइलों से निशाना बनाया. राजधानी तेहरान में सरकारी कार्यालय बंद, इंटरनेट और फोन सेवाएं बाधित हैं.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 28, 2026 5:13:57 PM IST

Israel vs Iran - Photo Gallery
1/7

ईरान का ऑपरेशन 'शेर की दहाड़'

ईरान ने इजराइल के हमले के जवाब में 'Lion's Roar' अभियान शुरू किया. सभी सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए और राजधानी तेहरान में इंटरनेट और फोन सेवाएं ठप हो गई हैं.

Israel vs Iran - Photo Gallery
2/7

राष्ट्रपति और सर्वोच्च नेता पर हमला

हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता और राष्ट्रपति को निशाना बनाया गया. कई सरकारी भवन ध्वस्त हुए और ईरान में भारी भय का माहौल बन गया.

Israel Air Strike on Iran: वो 7 देश जिन पर फूटा ईरान का गुस्सा, कई शहरों पर दागीं मिसाइलें - Photo Gallery
3/7

ईरान का प्रतिशोध

ईरान ने मिसाइलों से कतर, जॉर्डन, यूएई, सऊदी अरब और बहरीन सहित अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बनाया. इससे पूरे पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हुई.

Israel vs Iran - Photo Gallery
4/7

मध्य पूर्व में तनाव

अबूधाबी और दुबई में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. दुबई की प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा के पास भी धमाकों की खबरें हैं. बहरीन ने ईरान पर धोखा देने का आरोप लगाया.

Israel vs Iran - Photo Gallery
5/7

कतर का मिसाइल डिफेंस

कतर ने अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम से ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया और उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया. इससे संभावित नुकसान रोका गया.

Israel vs Iran - Photo Gallery
6/7

ईरान के हमले के लक्ष्य

ईरान ने जॉर्डन, अबूधाबी, दोहा और बहरीन में मिसाइलें दागीं. जॉर्डन के एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े को निशाना बनाया गया.

Israel vs Iran - Photo Gallery
7/7

UAE का जवाब देने का अधिकार

यूएई ने पुष्टि की कि उसे ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया. अधिकांश मिसाइलों को नाकाम किया गया. UAE ने कहा कि वह हमले का पूरा जवाब देने का अधिकार रखता है.