Jinn In Islam: गलती से भी मुस्लिम औरतें ना करें ये काम, आकर्षित होते हैं शरारती जिन्न; जानें क्या कहता है इस्लाम?
Jinn In Islam: अक्सर ऐसा होता है कि मुस्लिम महिलाएं बाल खोलने से परफ्यूम लगाने से बचती हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि ऐसा क्यों? ऐसे में महिलाएं सुनसान सड़कों पर जाने से बचती हैं और बाकी को भी जाने से रोकती हैं. दरअसल, मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि ऐसा करने से जिन्न आपके पीछे आ सकते हैं. दरअसल, कुछ इमामों का ऐसा कहना है कि जिन्न महिलाओं की खुले बालों से आकर्षित होते हैं और महिलाओं और लड़कियों का पीछा करते हैं. लेकिन क्या यह सच में सच है? इसमें कितनी सच्चाई है? धार्मिक नेता चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहिम हुसैन ने एक इंटरव्यू में इस पर अपनी प्रतिक्रि या दी है.
जानें पर्दे का नियम
इसे लेकर मौलाना ने बताया कि पर्दा, हिजाब, चादर, खुद को ढकना और औरतों के लिए शर्म जैसे नियम सिर्फ सामाजिक वजहों से नहीं हैं. ये अनदेखी दुनिया से बचाने के लिए भी हैं. उनका सीधा सीधा अर्थ जिन्नों के आकर्षक होने से लेकर था.
किन ताकतों को नहीं देखा जा सकता ?
वहीं मौलाना ने माना कि अनदेखी दुनिया में कई ऐसी ताकतें हैं जिन्हें हम अपनी आँखों से नहीं देख सकते, लेकिन वो हमारे आस-पास मौजूद हैं और हमें नुकसान पहुंचाने से नहीं हिचकिचातीं.
किसे नुक्सान नहीं पहुंचाते जिन्न
मौलाना का कहना है कि, जो लोग अल्लाह की इबादत करते हैं, दिन में 5 बार नमाज़ पढ़ते हैं, और अच्छे काम करते हैं, दूसरों का बुरा नहीं सोचते, ये बुरी ताकतें उन पर हमला नहीं करतीं या उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाती. हालाँकि, वो बुरे लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़तीं.
कितने तरह के होते हैं जिन्न ?
मौलाना ने कहा कि इस्लाम में दो तरह के जिन होते हैं. एक वे जो अच्छे होते हैं और दूसरों को नुकसान नहीं पहुँचाते. दूसरे वे जो शरारती होते हैं और दूसरों को परेशान करते हैं. बाल खुले रखने और बदतमीज़ी करने पर.
औरतें न करें ये गलतियां
मौलाना कहते हैं कि ऐसा माना जाता है कि जो औरतें अपने बाल खुले रखती हैं और बदतमीज़ी करती हैं, वो शरारती जिन्न को अपनी ओर खींच सकती हैं. इसलिए, औरतों को इन बुरी ताकतों से दूर रहने के लिए पर्दा करने का हुक्म दिया जाता है. ऐसे जिन्न किसी भी उम्र की औरतों को परेशान कर सकते हैं.
कहां रहते हैं जिन्न ?
मौलाना इफ्राहिम कहते हैं कि ये जिन्न ज़्यादातर सुनसान, गंदी जगहों, जंगलों या पुराने घरों में रहते हैं. अगर आपको कभी इससे खतरा महसूस हो, तो आपको कुरान की आयतें पढ़नी चाहिए. ऐसा करने से आपको अल्लाह से मदद मिलेगी और बुरी ताकतें कमज़ोर होकर उन्हें दूर भगा देंगी.
अस्वीकरण
Disclaimer: यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं और व्यक्तिगत विचारों पर आधारित है, जिनकी वैज्ञानिक पुष्टि आवश्यक नहीं है. पाठकों से अनुरोध है कि इसे आस्था और सांस्कृतिक संदर्भ में ही पढ़ें, न कि प्रमाणित तथ्य के रूप में.