• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 28 Feb 2026: वीकेंड पर किन राशि के लोगों पर होगी रोमांस की बरसात, किन्हें मिलेगा धोखा; पढ़ें 8 राशियों की भी लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 28 Feb 2026: वीकेंड पर किन राशि के लोगों पर होगी रोमांस की बरसात, किन्हें मिलेगा धोखा; पढ़ें 8 राशियों की भी लव लाइफ

Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 28 Feb 2026 | Love Rashifal Today: शनिवार (28 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: February 27, 2026 2:10:26 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष लव राशिफल

जिनकी हाल ही शादी हुई है यानी नवविवाहितों में पहले अधिक प्यार बढ़ेगा. कुल मिलाकर मेष राशि के लोगों की लव लाइफ बेहतर रहेगी.लव कपल के जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा. दोनों एक बीच एक दूसरे को लेकर विश्वास बढ़ सकेगा. दोनों एक दूसरे को समझ सकेंगे. कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Love Rashifal Taurush - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

प्यार के मामले में समझदारी दिखा सकेंगे, जिससे रिश्तों में सुधार हो सकेगा. रिश्ते में अधिक विश्वास बढ़ेगा और संबंध पहले से सुधरेंगे. कुल मिलाकर वृषभ राशि वाले लोगों की लव लाइफ मिली-जुली रहेगी. इस राशि के जातक इस बात का भी ध्यान रखें कि नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और पुरानों से संबंध बिगड़ सकते हैं.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope

प्यार के मामले में दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा. वाद-विवादों में उलझने से मूड खराब हो सकता है. धैर्य से काम करेंगे तो सही रहेगा वरना आपसी लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे.शाम तक माहौल सही रहेगा और आप मूड चेंज करने के लिए बाहर का प्लान भी बना सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

पिछले कई दिनों से जारी अनबन के चलते प्यार के मामले में तनाव रहेगा. घर-परिवार में शाम तक माहौल सही हो जाएगा. कुछ नया करने का प्लान करेंगे. कर्क राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा संभलकर रहने वाला है. अपने शब्दों से पार्टनर को कष्ट पहुंचा सकते हैं और विवाद बढ़ सकता है. ऐसे में वाणी पर समय रखना होगा.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13
Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

लव पार्टनर डेट की प्लानिंग कर सकते हैं जो प्यार के रिश्ते को अधिक मजबूत बना सकेगा. प्यार में बढ़ोतरी हो सकती है. शादीशुदा जातकों के लिए शनिवार का दिन मिला-जुला रहेगा. सुबह लड़ाई या किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन शाम तक मूड सही हो जाएगा. कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

लव पार्टनर की किन्हीं वजहों से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. गिफ्ट देने से पार्टनर खुश हो सकता है. लव पार्टनर शाम को मुलाकात के दौरान पुरानी बातें याद करेंगे. कुल मिलाकर तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव ऱाशिफल

शनिवार को पति-पत्नी के बीच संबंध सुधरेंगे. कपल के लिए लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा. वृश्चिक राशि के लोग थोड़ा संभलकर रहें.वाणी पर संयम बिगड़ा तो रिश्ते में तनाव भी उत्पन्न हो सकता है. मूड पूरा दिन बेकार भी रह सकता है. आप डिनर डेट का प्लान कर सकते हैं.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

वीकेंड पर खासतौर से शनिवार के दिन रोमांटिक माहौल बना रहेगा. सिंगल लोगों को प्रपोज किया जा सकता है. शादीशुदा जातक शाम को लाइफ पार्टनर के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं.  कुल मिलाकर धनु राशि के लोगों की लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी. शादीशुदा जिंदगी में खुशी का माहौल रहेगा. रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे. इसके लिए बातचीत करते रहें.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

मकर राशि के जातक शनिवार को लव पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं. वीकेंड पर दोनों का अच्छा समय गुजरेगा. कुल मिलाकर मकर राशि के जातकों के लिए लव लाइफ अच्छी रहेगी. सिंगल के लिए दिन मिला-जुला दिन रहेगा. किसी को एक तरफा चाहते हैं और प्यार करते हैं तो शनिवार को इजहार का मौका मिलेगा.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

शनिवार को अनबन दूर करनी है तो लव कपल का एक-दूसरे से बातचीत करना सही रहेगा. आपसी मतभेद दूर होंगे. अपनी भावनाओं को पार्टनर को दिखा सकेंगे. हर तरह के मतभेद दूर हो सकेंगे. रिश्ते में चल रहा तनाव कम होगा. विश्वास जीत सकेंगे और प्यार बढ़ेगा.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

आपको स्वाभाविक रूप से गुस्सा आता है. बावजूद इसके आपको सलाह है कि शनिवार को आप लव पार्टनर के प्रति उदार रहें. अपनी भावनाओं को सही से समझाने की कोशिश करें, आपका लव पार्टनर समझ जाएगा. सिंगल और तलाकशुदा के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. ऑफिस में किसी को पसंद कर सकते हैं तो अच्छा समय और मूड देखकर प्यार का इजहार कर सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.