• Home>
  • Gallery»
  • चौथी शादी करने जा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड से जुड़ रहा इस हसीना का नाम

चौथी शादी करने जा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड से जुड़ रहा इस हसीना का नाम

Who is vaneeza sattar: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. हालांकि, इस मामले पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी चौथी शादी को लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर खूब चल रही है. एक बार फिर से क्रिकेटर का नाम पाकिस्तान की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है. बता दें कि, कुछ समय पहले ही क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है.

By: Preeti Rajput | Published: February 27, 2026 12:28:26 PM IST

चौथी शादी करने जा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड से जुड़ रहा इस हसीना का नाम - Photo Gallery
1/6

कौन हैं वनीज़ा सत्तार?

वनीजा सत्तार एक मशहूर पाकिस्तानी मॉडल-एक्ट्रेस हैं. वह पाकिस्तानी शो लाडली से मशहूर हुई हैं. गल्फ न्यूज के अनुसार, वनीजा कराची की रहने वाली हैं. उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इंस्टाग्राम पर उनके 124K फॉलोअर्स के करीब फॉलोअर्स हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अक्सर फैंस को अपडेट करती रहती हैं.

चौथी शादी करने जा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड से जुड़ रहा इस हसीना का नाम - Photo Gallery
2/6

पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ रहा एक्ट्रेस का नाम

इस मामले पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वनीज़ा का नाम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और उनकी कथित चौथी शादी से जोड़ा जा रहा है.

चौथी शादी करने जा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड से जुड़ रहा इस हसीना का नाम - Photo Gallery
3/6

वनीजा सत्तार का करियर

एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वनीजा सत्तार एक मॉडल के तौर पर काम कर रही थीं. उन्होंने अहमद जहांज़ेब के मशहूर म्यूज़िक वीडियो 'तेरा मेरा है प्यार अमर' में भी काम किया था. इस युवा एक्ट्रेस को ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए अभी बहुत कुच करना है. दर्शकों ने उनके शो 'लाडली' में नेगेटिव किरदार के लिए खूब तारीफ की थी.

चौथी शादी करने जा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड से जुड़ रहा इस हसीना का नाम - Photo Gallery
4/6

शोएब मलिक की शादियां

शोएब मलिक की पहली शादी 2002 में आयशा सिद्दीकी के साथ हुई थी. फिर साल 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से शादी की. साल 2014 में अलग होने से पहले दोनों एक दशक तक साथ में रहे थे. कपल का एक बेटा भी है, जो अब सानिया के साथ रहता है. इसके बाद उन्होंने 20 जनवरी, 2024 को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया.

चौथी शादी करने जा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड से जुड़ रहा इस हसीना का नाम - Photo Gallery
5/6

सना जावेद कौन हैं?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने 2012 में शहर-ए-ज़ात से डेब्यू किया और बाद में कई सीरियल में नजर आई थीं. उन्होंने खानी, रुसवाई और डंक जैसे कई शोज में भी काम किया है.

चौथी शादी करने जा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया के एक्स हसबैंड से जुड़ रहा इस हसीना का नाम - Photo Gallery
6/6

सना जावेद-शोएब मलिक

एक्ट्रेस सना जावेद पाकिस्तान इंटरनेशनल स्कूल से स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की. बाद में अपने परिवार के साथ लाहौर चली गईं और कराची यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. सना की पहली शादी कराची में एक प्राइवेट निकाह सेरेमनी में सिंगर उमैर जसवाल से हुई थी. 2023 में उनका तलाक हो गया और जनवरी 2024 में सना ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली.