PM Kisan 22nd installment date: क्या होली में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, जानें सबकुछ?
PM Kisan 22nd installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) केंद्र सरकार की आय सहायता योजना है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं. अब लाभार्थी 22वीं किस्त ₹2,000 के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं हुई है.
22वीं किस्त कब मिलेगी?
सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. अनुमान है कि 22वीं किस्त फरवरी अंत से मार्च 2026 के बीच जारी हो सकती है.
पिछली किस्त की जानकारी
21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी. इसी क्रम को देखते हुए अगली किस्त फरवरी–मार्च 2026 में आने की संभावना है.
योजना के तहत राशि
पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता तीन समान किस्तों (₹2,000-₹2,000) में सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है.
क्या Farmer ID जरूरी है?
14 राज्यों में नए रजिस्ट्रेशन के लिए Farmer ID जरूरी है. जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई है, वहां Farmer ID के बिना भी रजिस्ट्रेशन संभव है.
Farmer Registry वाले राज्य
आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में नए आवेदकों के लिए Farmer ID जरूरी है.
eKYC अनिवार्यता
PM-Kisan वेबसाइट के अनुसार eKYC अनिवार्य है. OTP आधारित eKYC पोर्टल पर उपलब्ध है, या नजदीकी CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक eKYC कराया जा सकता है.
लाभार्थी स्थिति कैसे जांचें?
आधिकारिक PM-Kisan पोर्टल पर जाएं → ‘Farmers Corner’ में ‘Beneficiary Status’ चुनें → आधार/खाता/मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें → ‘Get Status’ पर क्लिक करें.