Best FD Rates for Seniors: सीनियर सिटिजन को गजब का FD रेट रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी कर लें नोट
Best FD Rates for Seniors: पिछले साल ब्याज दरों में कमी देखने को मिली है. Reserve Bank of India ने रेपो रेट में 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की, जिसके बाद कई बैंकों और एनबीएफसी ने FD दरें घटा दीं. फिर भी फरवरी 2026 में कुछ बैंक सीनियर सिटिजन को आकर्षक ब्याज दे रहे हैं. आइए जानें पूरी जानकारी.
सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा FD रेट
सीनियर सिटिजन के लिए मेन सरकारी बैंकों की दरें इस प्रकार हैं:
Bank of Baroda – 7.00%
Punjab National Bank – 6.90%
Central Bank of India – 6.75%
Bank of Maharashtra – 6.70%
Union Bank of India – 6.70%
प्राइवेट बैंकों में ऊंची ब्याज दरें
प्राइवेट बैंक सीनियर सिटिज़न को ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं:
Yes Bank – 7.75%
Bandhan Bank – 7.70%
RBL Bank – 7.70%
IDFC First Bank – 7.50%
IndusInd Bank – 7.50%
सरकारी और प्राइवेट बैंक रिटर्न में अंतर
सबसे ज्यादा प्राइवेट बैंक रेट 7.75% है, जबकि सरकारी बैंक में अधिकतम 7.00% मिल रहा है. यानी 0.75% का अंतर है. अगर 10 लाख रुपये का 1 साल का FD किया जाए, तो करीब 7,500 रुपये ज्यादा ब्याज मिल सकता है.
FD इंश्योरेंस की सुरक्षा
सभी बैंक डिपॉजिट Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation (DICGC) के तहत प्रति बैंक 5 लाख रुपये तक सेफ हैं. इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं.
सही टेन्योर चुनना जरूरी
कई बैंक खास अवधि जैसे 444 दिन या 555 दिन पर ज्यादा ब्याज देते हैं. निवेश से पहले उस विशेष अवधि की जानकारी जरूर लें.
अर्ली विदड्रॉल और टैक्स नियम
FD समय से पहले तोड़ने पर 0.5% से 1% तक पेनल्टी लग सकती है. FD का ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल है. यदि कुल आय टैक्स सीमा से कम है, तो फॉर्म 15H भरकर TDS से बचा जा सकता है.
निवेश में संतुलन और सावधानी
भले ही प्राइवेट बैंक ज्यादा ब्याज दे रहे हों, सीनियर सिटिजन को भरोसेमंद बैंक चुनना चाहिए. 5 लाख से ज्यादा रकम एक ही बैंक में न रखें और अलग-अलग बैंकों में निवेश करें.