• Home>
  • Gallery»
  • Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं या उमस का असर? मुंबई-चेन्नई समेत इन राज्यों का जानें हाल

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं या उमस का असर? मुंबई-चेन्नई समेत इन राज्यों का जानें हाल

Aaj Ka Mausam: भारत में मौसम का पैटर्न अलग-अलग देखने को मिलता है. दक्षिण भारत में बारिश और आंधी तूफान देखने को मिल रहा है. वहीं उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में गर्मी ने अभी से एंट्री ले ली है. उत्तर भारत में ठंड अब बस कुछ दिनों की मेहमान है. तापमान में बहुत ज़्यादा बदलाव देखा जा रहा है. जल्द ही मौसम सुहावने से गर्म होने वाला है. हालांकि, फिलहाल हिमालयी इलाके में  ठंड और बर्फबारी देखने को मिल रही है. लोग इन इलाकों में छुट्टियां प्लान करने के लिए आ रहे हैं. जानें बाकी राज्यों के मौसम का हाल…

By: Preeti Rajput | Published: February 22, 2026 6:34:17 AM IST

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं या उमस का असर? मुंबई-चेन्नई समेत इन राज्यों का जानें हाल - Photo Gallery
1/6

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर में भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते तेज धूप और गर्मी झेलनी पड़ेगी. अभी ठंडी की विदाई दिल्ली से हो चुकी है. यहां तक आने वाले हफ्त में तापमान 32 डिग्री तक भी जा सकता है. वहीं अब यहां बारिश की कोई संभावना देखने को नहीं मिल रही है.

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं या उमस का असर? मुंबई-चेन्नई समेत इन राज्यों का जानें हाल - Photo Gallery
2/6

चेन्नई का मौसम

चेन्नई में आज मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ देखने को मिलता सकता है. यहां बादल छाए रहेंगे वहीं कोहरे जैसा मौसम भी देखने को मिल सकता है. तापमान आम तौर पर लगभग 27–29°C के आसपास रहेगा. हवा हल्की से मध्यम रहेगी और नमी थोड़ी ज्यादा बनी रहेगी.

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं या उमस का असर? मुंबई-चेन्नई समेत इन राज्यों का जानें हाल - Photo Gallery
3/6

मुंबई का मौसम

आज मुंबई में सुबह से हल्का हैज़ी बादल और धुंध जैसा मौसम रहा है, जिसकी वजह से हवा थोड़ी नम और हल्की धूप सीमित रहेगी. शाम तक मौसम गरम-गर्म नहीं रहेगा और रात को तापमान थोड़ा ठंडा महसूस हो सकता है.

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं या उमस का असर? मुंबई-चेन्नई समेत इन राज्यों का जानें हाल - Photo Gallery
4/6

हैदराबाद का मौसम

आज हैदराबाद में धूप और बादलों का मिश्रण रहेगा. दिन के ज्यादातर समय हल्की धूप और बादल रहने की संभावना है. तापमान लगभग 30–32°C के आसपास रहेगा और शाम-रात को मौसम थोड़ा शांत होगा.

UP weather update for the next five days - Photo Gallery
5/6

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ-सुधा और धूप-भरा रहेगा. अधिकांश शहरों में धूप निकलने के साथ तापमान दिन में थोड़ा गर्म महसूस हो सकता है, जबकि सुबह-शाम को हल्की ठंडक बनी रहेगी.

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं या उमस का असर? मुंबई-चेन्नई समेत इन राज्यों का जानें हाल - Photo Gallery
6/6

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है. पुर्णिया और किशनगंज जैसे पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान में 4°C से 6°C तक दर्ज किया गया है . वहीं पटना का पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया है.