Ashnoor Kaur Spotted: सबसे फेमस टीवी और सोशल मीडिया स्टार अशनूर कौर इन दिनों अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में अशनूर को एक बड़े इवेंट में देखा गया, जहां उनका लुक इतना शानदार था कि हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर टिकी थीं, अशनूर ने जिस तगड़े कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दिए, उसने यह साबित कर दिया कि वह अब महज एक ‘चाइल्ड आर्टिस्ट’ नहीं, बल्कि एक बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
साथ ही इवेंट में मौजूद लोगों का कहना था कि अशनूर के नैन-नक्श इतने सुंदर और अट्रैक्टिव हैं कि कोई भी उन्हें देखे बिना नहीं रह सका. खासकर वहां मौजूद लड़कों के बीच अशनूर का क्रेज साफ दिखाई दिया, उनके तीखे नैन-नक्श और चेहरे की मासूमियत का तालमेल किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी था. अशनूर ने अपने ऑउटफिट और मेकअप को बहुत ही बैलेंस रखा था, जिससे उनकी प्राकृतिक सुंदरता और भी खिलकर सामने आ रही थी.