Viral Accident Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही खतरनाक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन इसमें दिखने वाला मंजर वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बेकाबू कार सवार फुल स्पीड में आता है और सड़क पर जा रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारकर हवा में उछाल देता है.
यह एक्सीडेंट इतना तगड़ा और खतरनाक था कि बाइक के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए. वीडियो को देखकर लोग काफी गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि ‘आखिर ऐसे लोगों के हाथ में गाड़ी कौन देता है?’ सड़क पर इस तरह की अंधाधुंध ड्राइविंग न केवल चालक के लिए बल्कि मासूम राहगीरों के लिए भी काल बन जाती है, फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है.