• Home>
  • Gallery»
  • Bharat-VISTAAR: किसानों की हुई मौज! लॉन्च हो रहा स्पेशल AI ऐप, घर बैठे मिलेगी सारी जानकारी

Bharat-VISTAAR: किसानों की हुई मौज! लॉन्च हो रहा स्पेशल AI ऐप, घर बैठे मिलेगी सारी जानकारी

Bharat-VISTAAR Launch: केंद्र सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए भारत-VISTAAR नामक एआई आधारित डिजिटल मंच शुरू कर रहा है. ये पहल मोबाइल और वॉइस कॉल के जरिए फसल योजना, मौसम, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाएगी.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 16, 2026 4:49:44 PM IST

bharat vistaar - Photo Gallery
1/8

भारत-विस्तार का शुभारंभ

केंद्र सरकार मंगलवार को जयपुर में भारत-VISTAAR लॉन्च करेगी. ये पहल किसानों तक कृषि जानकारी सीधे मोबाइल और वॉइस कॉल के माध्यम से पहुंचाएगी.

bharat vistaar - Photo Gallery
2/8

एआई आधारित डिजिटल कृषि विशेषज्ञ

भारत-VISTAAR एक 24×7 एआई-संचालित मंच है. इसका वर्चुअल सहायक भारती किसानों को फसल योजना, कीट प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर मार्गदर्शन देगा.

bharat vistaar - Photo Gallery
3/8

हेल्पलाइन और आसान पहुंच

किसान समर्पित हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. प्लेटफॉर्म मोबाइल आधारित और वॉइस-इंटरएक्टिव दोनों मोड में उपलब्ध होगा.

bharat vistaar - Photo Gallery
4/8

सरकारी योजनाओं की जानकारी

ये मंच पीएम किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वाइल हेल्थ कार्ड स्कीम, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री कृषि सिनचाई योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देगा.

bharat vistaar - Photo Gallery
5/8

मौसम और बाजार अपडेट

किसानों को रीयल-टाइम मौसम पूर्वानुमान, कीट प्रकोप अलर्ट और मंडी भाव की ताजा जानकारी मिलेगी, जिससे वे बेहतर निर्णय ले सकेंगे.

bharat vistaar - Photo Gallery
6/8

बजट में घोषणा और वित्तीय प्रावधान

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने Union Budget 2026-27 में इस योजना की घोषणा की और 150 करोड़ रुपये आवंटित किए.

bharat vistaar - Photo Gallery
7/8

एग्रीस्टैक और आईसीएआर से एकीकरण

प्लेटफॉर्म AgriStack और Indian Council of Agricultural Research के डेटा से जुड़कर अनुकूलित सलाह और उत्पादकता सुधार में मदद करेगा.

bharat vistaar - Photo Gallery
8/8

बहुभाषी और राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा

शुरुआत में हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध ये मंच आगे क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तारित होगा. इसे एक 'राष्ट्रीय डिजिटल बैकबोन' के रूप में विकसित किया जा रहा है.