ऋषि कपूर की ‘गर्लफ्रेंड’ फिर परेश रावल की बीवी, कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम; जानें शोमा आनंद ने क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?
Shoma Anand: फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई. इसी लिस्ट में एक्ट्रेस शोमा आनंद का नाम भी शामिल है. काफी कम लोगों को पता है कि शोमा आनंद का असली नाम नीलम अरोड़ा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस के साथ काम किया था. लेकिन समय के साथ बॉलीवुड की ‘चालाक बहू’ के तौर पर जानी जाने लगीं. आज के एक्शन और मॉडर्न सिनेमा के दौर से वह खुद को नहीं जोड़ पा रही हैं, जिस कारण उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.
मुंबई में हुआ थी जन्म
शोमा आनंद का जन्म 16 फरवरी 1958 को मुंबई में हुआ थी. उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने डांस की ट्रेनिंग भी ली थी. ताकि कैमरे के सामने वह पूरी तरह से आत्मविश्वास के साथ खड़ी हो सकें. उनका हमेशा से सपना था कि वह इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाएं.
ऋषि कपूर के साथ ही करियर की शुरुआत
साल 1976 में शोमा ने फिल्म बारूद से 'बॉलीवुड' में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर थे. जानकारी के मुताबिक, उनके पिता के दोस्त जानकी दास ने उन्हें बताया था कि दिग्गज फिल्म मेकर प्रमोद चक्रवर्ती अपनी फिल्म के लिए एक नई एक्ट्रेस की तलाश कर रहा है. उन्होंने शोमा को सलाह दी कि वो लीड एक्ट्रेस के लिए ट्राई करें. साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ ऋषि कपूर के लिए ही वह अपनी किस्मत आजमाएंगी और उन्हें वह किरदार मिल गया.
फिल्मों में भी किया काम
माना जाता है कि शोमा को पब्लिसिस्ट दीप सागर ने खोजा था. उन्होंने ही उनका नाम बदलकर नीलू बॉबी भी रख दिया था. पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरु कर दिया. इसके बाद उन्होंने 'जागीर' और 'कुली' जैसी फिल्मों में भी काम किया. लेकिन समय के साथ उनकी छवि बदलने लगी.
शोमा आनंद का करियर
धीरे-धीरे सोमा को लीड रोल मिलने कम हो गए और उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने लगे. शोमा आनंद के करियर का यहां से एक नया अध्याय शुरु हुआ. उन्होंने नेगेटिव और घरेलू किरदार निभाने शुरु कर दिए. इस दौरान उन्होंने 'घर द्वार', 'स्वर्ग से सुंदर', 'बड़े घर की बेटी', और 'जैसी करनी वैसी भरनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है. इन किरदारों में वह बेहतरीन थीं कि दर्शक उन्हें देखकर नाराज और भावुक भी हो जाते थे.
कॉमेडी सीरियल में भी किया काम
90 के दशक के बाद शोमा आनंद ने टीवी की तरफ अपना रुख किया. छोटे पर्दे पर उन्हें जबरदस्त पहचान मिली. कॉमेडी सीरियल 'हम पांच' में उन्होंने जबरदस्त भूमिका निभाई. इस सीरियल में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा वह भाभी, शरारत और 'जिनी और जूजू', जैसे कई टीवी शोज में भी किया काम.
परेश रावल की पत्नी का किरदार
साल 2003 में फिल्म 'हंगामा' शोमा आनंद ने परेश रावल की पत्नी अंजली का किरदार निभाया. यह किरदार आज भी याद किया जाता है. भले ही फिल्म में वह एक सहायक भूमिका में थीं, लेकिन इस किरदार ने उन्हें अमर पहचान दिला दी.
एनआरआई से की थी शादी
इंडस्ट्री में एक समय खबर थीं कि उन्होंने कनाडा में रहने वाले बॉबी नाम के एक एनआरआई से शादी कर ली थी. यह खबर करीब 1984 के आसपास की है. हालांकि, उन्होंने कभी इस बात को कन्फर्म नहीं किया. उन्होंने डायरेक्टर और एक्टर तारीक शाह से शादी की थी. साल 2021 में तारीक का निधन हो गया.
shoma anand
फिल्म 'नील कमल' के नाम से कुछ फिल्मों में काम किया था. लेकिन, जब उन्होंने उन फिल्मों की शूटिंग करने से इनकार कर दिया वह फिल्में बंद हो गई. बताया जाता है कि उन्होंने फिल्म प्रड्यूसर्स को बताया कि उनकी शादी हो रही है. उन्हें ये झूठ बोलने के लिए दीप सागर ने कहा था ताकि वह अपने कॉन्ट्रैक्ट से फ्री हो सकें. शोमा अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं, लेकिन उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.