Isha Foundation: कोयंबटूर में स्थित ईशा फाउंडेशन में इस साल की महाशिवरात्रि का जश्न बेहद ही खास रहा, जहां साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी शामिल हुईं, इतना ही नहीं सद्गुरु के साथ इस बड़े प्रोग्राम में शामिल होकर सारा बहुत खुश और इमोशनल नजर आईं. अपने दिल की बातें शेयर करते हुए सारा ने कहा, ‘ईशा फाउंडेशन में मेरा अनुभव बहुत ही बढ़िया रहा, मैं यहां हर पल का बहुत आनंद उठा रही हूं’.
सारा ने वहां होने वाले डांस, गानों और ध्यान के प्रोग्राम की बहुत तारीफ की, उन्होंने बताया कि रात भर चले कार्यक्रमों की परफॉरमेंस बेहद ही अद्भुत थी, लेकिन उनके लिए सबसे खास पल मिडनाइट मेडिटेशन (मध्यरात्रि ध्यान) रहा.