Home > वीडियो > जिद के आगे हारा बचपन: मां-बाप ने बाहर जाने से रोका, तो 10 साल के मासूम ने मौत को लगा लिया गले!

जिद के आगे हारा बचपन: मां-बाप ने बाहर जाने से रोका, तो 10 साल के मासूम ने मौत को लगा लिया गले!

Hapur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बहुत ही दुखद और होश उड़ा देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 10 साल के एक मासूम ने खेल-कूद से रोकने पर मौत को गले लगा लिया   मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता ने उसे बाहर खेलने जाने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उसने कमरे के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी, जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा, जहां उनका लाडला फंदे पर झूल रहा था...

By: Sumaira Khan | Published: February 16, 2026 10:42:33 AM IST

Hapur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बहुत ही दुखद और होश उड़ा देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 10 साल के एक मासूम ने खेल-कूद से रोकने पर मौत को गले लगा लिया   मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता ने उसे बाहर खेलने जाने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उसने कमरे के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी, जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा, जहां उनका लाडला फंदे पर झूल रहा था.

यह घटना आज के डिजिटल युग में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके व्यवहार में बढ़ते गुस्से को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. मामूली सी बात पर इतना बड़ा कदम उठाना न केवल परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक सीख है.

संबंधित खबरें

Advertisement