• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Rashifal 12 February: किस राशि के लोगों के हाथ लगेगा खजाना, लव लाइफ भी रहेगी शानदार; जानिये 12 फरवरी को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

Aaj Ka Rashifal 12 February: किस राशि के लोगों के हाथ लगेगा खजाना, लव लाइफ भी रहेगी शानदार; जानिये 12 फरवरी को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

Horoscope Today | Kumbh Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal thursday 12 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को  फाल्गुन माह के  फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पड़ रही है. दशमी तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 32  मिनट तक है और फिर इसके बाद एकादशी शुरू होगी. शुभ कार्य करना चाहते हैं तो इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 01 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. ध्यान रखें कि राहुकाल दोपहर 2 बजकर 04 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य नहीं करें. वहीं, सूर्य मकर राशि में और चंद्रमा वृश्चिक से धनु राशि में गोचर करेगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 12, 2026 11:04:25 AM IST

Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सफलता भरा रहेगा. परेशानी में हैं तो गुरुवार शाम का समय अपने पिता के साथ कुछ खास मुद्दों सलाह ले सकते हैं. नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो ठहर हो जाएं. फिलहाल नौकरी के काम में सफलता मिल सकती है. कारोबार और आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखना फायदेमंद होगा. नतीजे सकारात्मक आएंगे. शेयर में पैसा लगाने से पहले सलाह ले लें, क्योंकि यह जोखिम भरा रह सकता है. लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

व्यावसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास गुरुवार को सफल होंगे. आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं. ऐसे में धर्म कर्म के काम में भी भाग ले सकते हैं. आर्थिक मामलों में आप अपने खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे. कमाई के भी कुछ नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपका बजट संतुलित रहेगा. लव लाइफ में गुरुवार को आप अपने साथी के साथ सुखद समय बिता पाएंगे. आपके बीच भरोसा और तालमेल बढ़ेगा.

Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन विचारों और संचार का दिन है. आपकी रचनात्मक सोच आज आपको अनूठी संभावनाओं की ओर ले जा सकती है, इसलिए अपनी कलात्मक परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें. दिन की शुरुआत में आपको कुछ मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आप अपनी चतुराई से उन्हें हल कर लेंगे. अव्यवस्थित खर्चों से बचें और बजट पर नियंत्रण रखें.

Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए 12 फरवरी का दिन तरक्की के लिहाज से अहम है. कर्क राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन अन्य शुभ रहने वाला है. आज आपको पारिवारिक सुख मिलेगा. गुरुवार को आपको भाई-बहन से पूरा सहयोग मिलेगा. अच्छी खबर ससुराल पक्ष से मिलेगी, क्योंकि वहां से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है.पारिवारिक जीवन में भी आप आज खुशियां पाएंगे. सुबह से ही आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी. नौकरी से संबंधी सूचना मिल सकती है.

Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

आपको गुरुवार को ऐसे व्यक्ति से मदद मिल सकती है जिससे आपको उम्मीद तक नहीं है. यह दोस्ती की नई शुरुआत है. आपकी मुलाकात किसी पूर्व परिचित या मित्र से हो सकती है जिससे आप काफी समय से मिलना चाह रहे थे. लाइफ पार्टनर आर्थिक  हालात पर राय देगा. आपको उसकी बात माननी चाहिए. अगर आपको पहले से ही कोई शारीरिक समस्या है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. गुरुवार को सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए. आपका किसी बात को लेकर लव पार्टनर से मतभेद हो सकता है.

Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

आपको गुरुवार को कारोबार में वाणी व्यवहार से लाभ मिलेगा. इसका मतलब आपकी साफगोई आपको लाभ दिलवाएगी. यह ना समझें कि चालाकी से आपने कुछ हासिल किया है. सामने वाला व्यक्ति भी बहुत समझदार है. आपके हाथों कोई पुण्य काम भी हो सकता है यानी किसी की मदद हो सकती है.   अपने खर्चों को बढ़ता देख आप चिंतित होंगे और खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करेंगे.  वैसे आपको धन संपत्ति मिलने का योग है. छात्रों को शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशाजनक सफलता प्राप्त होगी.

Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

सामाजिक कार्यों में भी आप गुरुवार को हिस्सा लेंगे और मान सम्मान प्राप्त करेंगे. शाम को आपकी मुलाकात किसी प्रियजन से हो सकती है. कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी और मानसिक दबाव थोड़ा कम होगा. आपको अपने किसी रिश्तेदार से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है. वहीं, लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. अच्छी बात यह है कि कारोबार व्यापार में आज किसी काम के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे.

Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

गुरुवार को आलस छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा.  आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं. अगर दूसरों के भरोसे काम को टालेंगे तो आपका काम आज अटक सकता है. कोई संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो गुरुवार को दोपहर बाद आपको उसमें विजय मिल सकती है. संतान की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है. शादीशुदा जिंदगी में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा.

Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

गुरुवार को वाहन और स्वास्थ्य पर धन खर्च होने का भी योग बना हुआ है. संतान पक्ष से कोई समाचार सुनने को मिलेगा. आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. पिता और बड़े भाई से आप सहयोग पा सकेंगे. लव लाइफ में आपके आज नई ऊर्जा का संचार होगा. अगर आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं यात्रा की तैयारी अच्छे से करके जाएं नहीं तो परेशानी होगी.

Aaj Ka Rashifal 12 February: किस राशि के लोगों के हाथ लगेगा खजाना, लव लाइफ भी रहेगी शानदार; जानिये 12 फरवरी को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? - Photo Gallery
10/13

कुंभ राशि

गुरुवार के दिन मन पसंद भोजन मिलने से भी आपको खुशी होगी.  राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. गुरुवार को किसी धार्मिक कार्य में भाग लेकर आप पुण्य कमा सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आप आज जन समर्थन भी पाएंगे. सिंगल हैं तो योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे. शाम के समय आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है. कुंभ राशि के जातकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको आज सहयोगियों से सहयोग भी मिलेगी.

Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

आपको गुरुवार को कोई मूल्यवान वस्तु मिलेगी. आपको अपनी संतान से संबंधित किसी समस्या से राहत मिलेगी.  लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ यादगार शाम बिता सकते हैं. आपको शाम तक कोई शुभ खबर भी मिलेगी. बिजनेस में कमाई से मन प्रसन्न होगा. आपकी कोई चिर प्रतिक्षित चाहत भी आज पूरी हो सकती है. आप अपने भाइयों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं.

Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

माता पिता की सेहत का ध्यान रखें. सेहत पर असर पड़ सकता है. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में हैं तो आपकी मधुर वाणी आपको नौकरी में मान सम्मान दिलाएगी. कुछ नए अवसर भी आपको प्राप्त होंगे. आपको आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा.  जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए. शाम को समय आप परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे. लाइफ पार्टनर और बच्चों की खुशी के लिए आप उन्हें को गिफ्ट भी दे सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.