• Home>
  • Gallery»
  • मुंबई में RSS के इवेंट में पहुंचे सलमान खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार समेत ये सितारे, तस्वीरें देखें

मुंबई में RSS के इवेंट में पहुंचे सलमान खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार समेत ये सितारे, तस्वीरें देखें

Celebs Attend RSS 100-Year Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन के शताब्दी समारोह के हिस्से के तौर पर मुंबई में एक खास बातचीत की है. इस बातचीत में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया है. कई बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे. मौजूद लोगों में सलमान खान, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और विक्की कौशल जैसे एक्टर शामिल थे. RSS प्रमुख ने संगठन के कामकाज भविष्य की दिशा और सामाजिक सद्भाव पर खुलकर अपने विचार रखे है.


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 9, 2026 1:07:22 PM IST

Several Bollywood stars attended this event - Photo Gallery
1/7

इस कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारें हुए शामिल (Several Bollywood stars attended this event)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपनी 100वीं सालगिरह मनाने के लिए मुंबई में दो दिन का कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में कई जाने-माने बॉलीवुड सितारों ने हिस्सा लिया है.

Bollywood actor Salman Khan was also present. - Photo Gallery
2/7

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी मौजूद (Bollywood actor Salman Khan was also present)

कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान मौजूद थे. उनके अलावा रणबीर कपूर, हेमा मालिनी, सुभाष घई, प्रसून जोशी, पूनम ढिल्लों और मोहित सूरी भी दिखे है. दूसरे दिन रविवार को अक्षय कुमार, करण जौहर, रवीना टंडन और विक्की कौशल समेत दूसरे सितारों ने हिस्सा लिया था.

Ranbir Kapoor - Photo Gallery
3/7

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

कार्यक्रम के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने सभा को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे मूल्यों और सही सोच को बढ़ावा देना जरूरी है. खासकर युवाओं के लिए अच्छे रोल मॉडल होना बहुत जरूरी है.

Bhagwat mentioned Salman Khan - Photo Gallery
4/7

भागवत ने सलमान खान का ज़िक्र किया (Bhagwat mentioned Salman Khan)

मोहन भागवत ने सलमान खान का भी ज़िक्र किया है. उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र सलमान खान के फैशन को कॉपी करते है. जब उनसे पूछा जाता है कि क्यों, तो वे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता, लेकिन सलमान ऐसा कर रहा है. इसका मतलब है कि अच्छे मूल्य समाज में एक फैशन ट्रेंड बनने चाहिए.

Karan Johar - Photo Gallery
5/7

करण जौहर (Karan Johar)

RSS का दो दिन का कार्यक्रम (लेक्चर सीरीज) 7 और 8 फरवरी, 2026 को वर्ली के नेहरू सेंटर में हुआ था. इसका विषय था "RSS की सौ साल की यात्रा- नए क्षितिज."

Shilpa Shetty - Photo Gallery
6/7

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

मोहन भागवत ने दोनों दिन सभा को संबोधित किया है. पहले दिन उन्होंने सांस्कृतिक एकता के बारे में बात की और कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग एक साझा संस्कृति से जुड़े हुए है.

Shilpa Shetty - Photo Gallery
7/7

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

यह कार्यक्रम RSS की देशव्यापी शताब्दी लेक्चर सीरीज का हिस्सा था, जो पहले ही दिल्ली बेंगलुरु और कोलकाता में हो चुकी है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 900 लोग मौजूद थे.