Ritesh Panday Bhojpuri Songs: हर शादी में धमाल मचाते हैं रितेश पांडे के भोजपुरी गाने, तीसरा वाला है सबका फेवरेट
Ritesh Panday Bhojpuri Songs: बॉलीवुड की तरह भोजपुरी का क्रेज भी लोगों की बीच लगातार बढ़ता जा रहा है. भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार आगे बढ़ती जा रही है. इंडस्ट्री के स्टार्स पूरे देश में अपनी पहचान बना रहे हैं. भोजपुरी फिल्मों से लेकर गानों तक का क्रेज लोगों में देखने को मिलता है. यूपी-बिहार की शादियां तो भोजपुरी गानों के बिना पूरी ही नहीं हो सकती हैं. ऐसे में हम आपकों कुछ ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं. जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. इस गाने को भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने गाया है. इस गाने ने यूट्यूब के साथ-साथ शादियों में भी खूब धमाल मचाया है.
पियवा से पहिले हमार रहलू
रितेश पांडे का सबसे बड़ा हिट, करोड़ों व्यूज वाला ये रोमांटिक गाना भोजपुरी फैंस का फेवरेट है. दर्द और प्यार की गहराई इसमें कमाल की है.
हैलो कौन
रितेश का अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर, रिकॉर्ड तोड़ व्यूज वाला ये गाना हर पार्टी में बजता है. फैंस इसे बार-बार सुनते हैं.
लौंडिया लंदन से लाएंगे
स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर टॉप पर रहने वाला ये फन और एनर्जेटिक ट्रैक, हर भोजपुरी लवर को झूमने पर मजबूर कर देता है.
गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे
ट्रेडिशनल स्टाइल में रोमांटिक हिट, स्टेज शो में सबसे ज्यादा मांग वाला गाना. फैंस इसे "क्लासिक" कहते हैं.
पंडेयजी का बेटा हूं
डायलॉग्स के साथ वाला ये गाना पावरफुल और अटिट्यूड से भरा है, भोजपुरी यूनिवर्स में इसका अलग ही क्रेज है.
गोरकी पतरकी रे
रितेश के फेमस गानों में से एक, 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज वाला ये ट्रैक फैंस को बहुत पसंद आया.
भाई हमार कटा लेके खोजे
सुपरहिट और एनर्जी से भरपूर, ये गाना प्लेलिस्ट में हर फैन रखता है. भोजपुरी का "गरदा मचाने" वाला क्लासिक!ये सभी गाने रितेश पांडे की पहचान हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में अमर हो चुके हैं. हर भोजपुरी फैन इन्हें जरूर सुनता है!