Rules Change: महंंगा हुआ सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला! 1 फरवरी से बदल गए नियम; जानें कितनी बढ़ जाएगी कीमत?
Rule Change 1st February: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज 1 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 (Budget 2026-27) का बजट पेश करने जा रही हैं. लेकिन बजट से पहले ही सिगरेट, तंबाकू, सिलेंडर और पान मसाला महंगा होने जा रहा है. वैसे तो हर महीने के पहली तारीख आम लोगों की जिंदगी में बदलाव लेकर आती है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों पर होता है. फरवरी की शुरुआत भी कुछ इसी तरह से होने जा रही है. इन बदलावों का असर भारत के सभी नागरिकों पर पड़ने वाला है. बता दें कि सरकार और संबंधित विभाग समय-समय पर नीतियों, योजनाओं और कीमतों में बदलाव करती रहती है, ताकी आर्थिक संतुलन बना रहे.
एलपीजी गैस की कीमतों में उछाल
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन कर दिया है. 19 किलोग्राम वाले LPG Cylinder Price 50 रुपये तक महंगा हो गया है. 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.
नई कीमतें
दिल्ली - 1740.50 रुपये
कोलकाता - 844.50 रुपये
मुंबई -1692 रुपये
चेन्नई - 1899.50 रुपये
पान-मसाला और सिगरेट पर टैक्स
पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों के लिएपीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 1 फरवरी 2026 से अधिक टैक्स लगाए जा सकते हैं. सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह एक नया उत्पाद शुल्क और उपकर अधिसूचित किया था. यानी नए शुल्क लागू जीएसटी से ज्यादा लगाए जाएंगे. पान मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा कर लगाया जाने वाला है. जिसके कारण सभी की कीमतें बढ़ जाएंगी. पान मसाला, सिगरेट नशीले पदार्थ सेहत के लिए हानिकारक हैं.
हवाई सफर हुआ सस्ता?
एयर टर्बाइन फ्यूल प्राइस में भी बदलाव देखने को मिला है. 1 फरवरी से ATF Price में कमी की गई है.
कितना हुआ सस्ता?
दिल्ली - 91,393.39 रुपये किलोलीटर
कोलकाता - 94,445.62 रुपये
मुंबई - 85,474.63 रुपये
चेन्नई - 94,781.99 रुपये
FASTag में बदलाव
फास्टैग यूजर्स से जुड़े नियम भी बदलने जा रहा है. दरअसल, NHAI ने 1 फरवरी से कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय केवाईसी वेरिफिकेशन प्रोसेस को खत्म करने का ऐलान किया था, यह नियम आज से लागू किया जा रहा है.
बैंकों में छुट्टियां
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इस महीने की Bank Holiday List अपलोड कर दी है. इस महीने करीब करीब 10 दिन का हॉलिडे घोषित है.