Aaj Ka Love Rashifal Sunday 01 February 2026: फरवरी महीने के पहले दिन किसे मिलेगा लव पार्टनर, किसकी होगी शादी तय; पढ़िये मेष से मीन राशि का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal Sunday 01 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (01 फरवरी, 2026) को पूर्णिमा है. पूर्णिमा सुबह 3 बजकर 38 मिनट से अगले दिन रविवार तक है. रविवार को राहुकाल दोपहर बाद 4 बजकर 39 मिनट से शाम 6 बजे तक रहेगा. इस दौरान शुभ काम नहीं करें. रविवार को प्रीति योग 10 बजकर 19 तक रहे, जबकि इसके बाद आयुष्मान योग रहेगा. वहीं, रविवार को नक्षत्रों की बात करें तो पुष्य 11 बजकर 58 देर रात तक योग है. चन्द्रमा कर्क में संचार करेंगे. सूर्योदय 7 बजकर 9 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजे होगा. रविवार को दिन भर रात्रि कर्क राशि में होगा. रविवार (01 फरवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
रविवार को मेष राशि के जातकों की लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी. सुबह से शाम तक लव कपल साथ में समय गुजारेंगे. इस दौरान शादी और अन्य जरूरी बातें करेंगे, जो आप दोनों के भविष्य से जुड़ी हैं. लव पार्टनर के साथ दिनभर गुजारने से आपको बहुत खुशी मिलेगी. सिंगल हैं तो गुस्से और जल्दबाज़ी से बचें, वरना आपको नया लव पार्टनर अभी नहीं मिलेगा. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर अच्छा सहयोग मिलेगा.
वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि के जातकों की जिंदगी में कुछ खास बदलाव नहीं होगा. रविवार को अवकाश के बावजूद दफ्तर जाना होना. इससे मुलाकात का योग नहीं बन रहा है. इससे आपका लव पार्टनर आपसे खिन्न हो सकता है. सिंगल राशि के जातक शाम को अपने नए लव पार्टनर से मुलाकात करेंगे. तलाकशुदा हैं तो विवाह की बात फिर से आगे बढ़ सकती है. आगे बढ़ने की जरूरत है और असफलता से सीखने का समय है.
मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि के सिंगल जातकों का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा. शाम को आपकी प्रेम कहानी की शुरुआत हो सकती है. कोई कॉलेज का दोस्त आपको पसंद आएगा और उससे दिन की बात कह देंगे. जवाब पॉजिटिव मिलेगा. कई दिनों से चल रही लव पार्टनर के बीच दूरियां रविवार को खत्म हो जाएंगीं.
कर्क लव राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही भावनात्मक रहेगा. आपको विदेश जाने का मौका मिल रहा है. आप दुविधा में हैं कि कहीं विदेश गए तो लव रिलेशन कमजोर या खत्म हो जाएगा. अगर ऐसी सोच है और आपके मन में डर है तो खुलकर बात करें. आपका रिश्ता कमजोर लग रहा है. लव पुराने रिश्ते को लेकर भ्रम महसूस कर सकते हैं. इसको क्लीयर करना जरूरी है.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातक पूरा दिन खुशी से बिताएंगे. सिंगल्स को रिश्तेदारों के यहां जाने का मौका मिलेगा. यहां आपको कोई खास अच्छा लगने लगेगा. आप चाहें तो देर ना करते हुए अपने दिल की बात कह सकते हैं. इसके बाद उसे समय दीजिए और बिना उम्मीद किए जवाब का इंतजार कीजिए. सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ में रोमांस रविवार को अपना काम करेगा. शादीशुदा दंपति अहंकार से बचें तभी प्रेम और रिश्ते कामयाब होंगे.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि के जातक कंफ्यूजन में हैं. लव कपल के बीच अविश्वास पैदा हो गया है. आप दोनों मिलने के भी इच्छुक नहीं है. कई महीनों से जबरन मुलाकात और बातचीत कर रहे हैं. छोटी-छोटी बातों पर नाराज होना यह आम है. ऐसे में ब्रेकअप का ऑप्शन देख सकते हैं, क्योंकि यह रिश्ते की सफलता की ओर संकेत नहीं कर रहा है.
तुला लव राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन लव लाइफ में संतुलन लाएगा. छुट्टी के दिन साथ में समय गुजारने से लव पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. सिंगल लोगों को किसी दोस्त के माध्यम से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, जबकि शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगा. सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है.
वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है. किसी बात पर आपकी लव पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है, जिससे आपका खिन्न रहेगा. सिंगल का नया प्यार मिलेगा. आपको रविवार को उसका समय बिताकर प्रेम में गहराई का एहसास होगा. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ भावनात्मक बातचीत होगी.
धनु लव राशिफल
धनु राशि के जातकों का पूरा दिन लव और रोमांस से भरपूर होगा. सुबह से दोपहर तक साथ में घूमने का मौका मिलेगा. फिर देर शाम फिल्म देखने और डिनर के लिए जा सकते हैं. यह वक्त आपको कई दिनों तक याद रहेगा. शादीशुदा लोग लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा या घूमने का प्लान बना सकते हैं.
मकर लव राशिफल
मकर राशि के जातकों की जिंदगी में कई तरह की टेंशन चल रही है, जिसके चलते आपका पूरा दिन बिजी रहेगा. आपका रिश्ता तय हो चुका है, लेकिन आप इससे खुश नहीं है. इसके चलते तनाव के बीच रविवार शाम को आप शादी के लिए अनिच्छा जता सकते हैं. इससे परिवार में गुस्से की स्थिति बनेगी.सिंगल को रविवार को नया लव पार्टनर मिलेगा. शादीशुदा लोग पूरे दिन घर में ही रहेंगे. पति-पत्नी साथ में समय गुजारेंगे तो समझ बढ़ेगी और सामंजस्य भी.
कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि के शादीशुदा जातकों की लव लाइफ मिलीजुली रहेगी. पूरा दिन बिजी रहने के बाद शाम को ही लव कपल आपस में मिल पाएंगे. इस दौरान वाणी पर संयम नहीं रखा तो अनबन हो सकती है. यह अनबन आपकी मुलाकात का मजा किरकिरा कर सकती है. सिंगल को सोशल मीडिया या दोस्ती के जरिए प्रेम का अवसर मिलेगा. यहां पर आपको सावधान रहने की जरूरत है.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के लव पार्टनर पूरे दिन एन्जॉय करेंगे. शाम को फिल्म देने का प्रोग्राम बन सकता है और डिनर के साथ पार्टनर को एक अनमोल तोहफा भी देने की योजना बना रहा है. कुल मिलाकर लव कपल के लिए रविवार का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है.सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में कॉलेज का दोस्त दोबारा एंट्री मारने वाला है. जिसे आप पसंद करते थे यानी सालों बाद आपके मन की मुराद पूरी हो सकती है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.