सुसाइड करने चली थीं शहनाज गिल? सिद्धार्थ की मौत से लेकर बॉलीवुड तक का सफर; जानें लाइफ स्ट्रगल
Shehnaaz Gill Birthday: पंजाब से लेकर बॉलीवुड तक काम कर चुकीं शहनाज गिल को आज किसी पहचान की कोई जरूरत नहीं है. वह काफी कम उम्र में कमाल कर चुकी हैं. शहनाज को उनके फैंस प्यार से पंजाब की कटरीना कैफ बुलाते हैं. शहनाज ने म्यूजिक वीडियो के जरिए इस लाइमलाइट की दुनिया में एंट्री मारी थी. हालांकि, उन्हें देशभर में पॉपूलैरिटी रियलिटी शो बिग बॉस से मिली. जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं शहनाज गिल
शहनाज गिल आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में एक्ट्रेस का जन्म 7 जनवरी 1994 को हुआ था. उनके माता-पिता का नाम संतोख सिंह सुख और परमिंदर कौर गिल है.
बिग बॉस से मिली लाइमलाइट
शहनाज गिल का एक भाई शहबाज बदेशा भी हैं, जो हाल ही में बिग बॉस 19 के घर में नजर आए थे. शहनाज गिल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती रही हैं.
सुसाइड करना चाहती थीं एक्ट्रेस
शहनाज ने 21 साल की उम्र में मॉडलिंग में करियर बनाने की सोची थी. लेकिन उनका परिवार इसके खिलाफ था. जिसके कारण एक्ट्रेस ने अपना घर छोड़ दिया. शहनाज रिश्तों और हालातों के आगे हार मानकर सुसाइड के बारे में भी सोचने लगी थीं.
पहला म्यूजिक वीडियो
साल 2015 में शहनाज ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. वह इस शो की विनर भी बनी थीं. इसके बाद शहनाज ने इसी साल म्यूजिक वीडियो ‘शिव दी किताब’ में काम किया था. इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में हिस्सा लिया. जबकि, 2019 में शहनाज बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया, लेकिन वह शो जीत नहीं पाईं.
सिद्धार्थ शुक्ला संग रिश्ता
बिग बॉस के घर में शहनाज की दिवंगत एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजदीकियां काफी चर्चा में रही. बिग बॉस के घर में शुरू हुआ ये रिश्ता शो खत्म होने के बाद भी जारी रहा. लेकिन साल 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया था. उनके निधन से एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई थीं. सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद शहनाज करीब डेढ़ महीने तक घर से नहीं निकली थीं.
सलमान की संग किया बॉलीवुड डेब्यू
शहनाज का सलमान खान के साथ भी खास बॉन्ड रहा है. उन्होंने सलमान की ही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (2023) से हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखे थे.