6 Most Powerful Missiles: पाकिस्तान को तबाह करने के लिए काफी हैं ये मिसाइलें, देखें लिस्ट
6 Most Powerful Missiles: आज देश भर में लोग गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. ऐसे में आज भारत की मिसाइलों के बारे में जानते हैं. भारत ने अपनी रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों का मजबूत ढांचा तैयार किया है. ये मिसाइलें देश की रणनीतिक शक्ति, प्रतिरोधक क्षमता और वायु-रक्षा को सशक्त बनाती हैं.
अग्नि-V
अग्नि-V एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है जिसकी मारक क्षमता 5,000 किमी से ज्यादा है. ये माख 5 की स्पीड से उड़ता है और MIRV तकनीक से लैस है. परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ये मिसाइल एशिया, यूरोप और उससे आगे तक लक्ष्य भेद सकती है.
अग्नि-IV
अग्नि-IV 4,000 किमी तक की दूरी तक कई लक्ष्यों को एक साथ भेदने में सक्षम है, इसमें MIRV क्षमता है और ये माख 4 की स्पीड से उड़ती है. ये भी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम एक शक्तिशाली रणनीतिक मिसाइल है.
शौर्य
शौर्य एक हाइपरसोनिक सतह-से-सतह मिसाइल है जिसकी रेंज 700–800 किमी है. ये माख 7 तक की स्पीड हासिल कर सकती है. कैनिस्टर से लॉन्च होने वाली ये मिसाइल मजबूत प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती है.
ब्रह्मोस
ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है. इसकी रेंज 300 किमी है और इसे जमीन, समुद्र या हवा से लॉन्च किया जा सकता है. ये माख 2.8 से माख 3 की स्पीड से लक्ष्य पर प्रहार करती है.
पृथ्वी श्रृंखला
पृथ्वी भारत की पहली स्वदेशी सबसोनिक मिसाइल श्रृंखला है. इसमें पृथ्वी-I, II और III शामिल हैं, जिनकी रेंज 150 से 350 किमी तक है. ये त्वरित प्रतिक्रिया और युद्धक्षेत्र में उपयोग के लिए सशस्त्र बलों को मजबूत विकल्प देती है.
आकाश
DRDO द्वारा विकसित आकाश एक मध्यम दूरी की सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली है जिसकी रेंज 30 किमी तक है. ये विमान, क्रूज मिसाइल और UAV जैसे हवाई खतरों से रक्षा करती है और एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है.