• Home>
  • Gallery»
  • बोल्ड, ब्यूटीफुल और सुपर टैलेंटेड, ये 5 भोजपुरी एक्ट्रेस आज हर दिल पर करती हैं राज

बोल्ड, ब्यूटीफुल और सुपर टैलेंटेड, ये 5 भोजपुरी एक्ट्रेस आज हर दिल पर करती हैं राज

Bhojpuri Actresses: ​​भोजपुरी सिनेमा आजकल हर जगह धूम मचा रहा है. अब यह सिर्फ़ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक ही सीमित नहीं है. भोजपुरी फ़िल्में और गाने देश के हर कोने में धूम मचा रहे है. इस इंडस्ट्री में कई खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग, ग्लैमर और सोशल मीडिया प्रेजेंस से फैंस का दिल जीता है और अब दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज कर रही है. आज हम आपको ऐसी ही पांच टॉप एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत सुर्खियां बटोर रही है.


By: Mohammad Nematullah | Published: January 25, 2026 7:29:51 PM IST

Monalisa - Photo Gallery
1/6

मोनालिसा (Monalisa)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार मोनालिसा का है. उनकी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज़ हर किसी को दीवाना बना देता है. मोनालिसा ने कई हिट फ़िल्मों में काम किया है और 'बिग बॉस' में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई.

Amrapali Dubey - Photo Gallery
2/6

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

अगला नाम आम्रपाली दुबे का है, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा की 'यूट्यूब क्वीन' कहा जाता है. उनकी फ़िल्मों और गानों को यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ मिलते है. आम्रपाली की सादगी और शानदार एक्टिंग ने उन्हें फैंस का पसंदीदा बना दिया है.

Akshara Singh - Photo Gallery
3/6

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

इस लिस्ट में अक्षरा सिंह का भी खास नाम है. वह न सिर्फ़ खूबसूरत है, बल्कि एक्टिंग और सिंगिंग में भी माहिर है. उनकी आवाज में गाए गए कई गाने हिट हुए है. सोशल मीडिया पर अक्षरा का जलवा हमेशा देखने को मिलता है और फैंस उनके ग्लैमरस लुक्स की तारीफ करते नहीं थकते है.

Kajal Raghavani - Photo Gallery
4/6

काजल राघवानी (Kajal Raghavani)

काजल राघवानी का नाम सुनते ही उनकी मासूमियत और खूबसूरती याद आ जाती है. भोजपुरी सिनेमा में उनकी कई फ़िल्में सुपरहिट रही है. काजल का चार्म ऐसा है कि वह हर किरदार में फिट बैठती है और दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

Nidhi Jha - Photo Gallery
5/6

निधि झा (Nidhi Jha)

निधि झा का जन्म 18 अक्टूबर, 1988 को बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापति में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन समस्तीपुर से ही पूरी की. ग्रेजुएशन के बाद निधि ने कुसुम, बालिका वधू, सपने सुहाने लड़कपन के क्राइम पेट्रोल और अदालत जैसे शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें भोजपुरी सिनेमा में लुलिया नाम से बहुत ज़्यादा पॉपुलैरिटी मिली है. उनकी शादी एक्टर यश कुमार से हुई है.