• Home>
  • Gallery»
  • पहले मौत की खबर…फिर शहीद की विधवा, करोड़ों की मालकिन ये भोजपुरी हसीना; यहां जानें नेटवर्थ

पहले मौत की खबर…फिर शहीद की विधवा, करोड़ों की मालकिन ये भोजपुरी हसीना; यहां जानें नेटवर्थ

Bhojpuri Actress Anjana Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं अब भोजपुरी सिनेमा की ‘डस्की क्वीन’ अंजना सिंह इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर चारों तरफ फैल गई थीं. लेकिन बाद वह यह केवल एक अफवा साबित हुईं. इस फेक खबर के बाद अब वह अपनी नई पैट्रियोटिकल  फिल्म ‘शहीद की विधवा’ से फैंस को इमोशनल टच देने वाली हैं.

By: Preeti Rajput | Published: January 24, 2026 3:08:25 PM IST

पहले मौत की खबर…फिर शहीद की विधवा, करोड़ों की मालकिन ये भोजपुरी हसीना; यहां जानें नेटवर्थ - Photo Gallery
1/6

मौत की अफवाहों ने मचाया हड़कंप

हाल ही में, सोशल मीडिया पर अंजना की मौत की खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई थीं. जिससे उनके फैंस सदमे में आ गए थे. इससे जुड़े कई पोस्ट और वीडियो तक वायरल हुए थे. लेकिन इन खबरों को खुद अंजना ने इ्स्टाग्राम पर पोस्ट कर खारिज कर दिया. अंजना ने पोस्ट में लिखा "मैं जिंदा हूं, ऐसी फेक न्यूज पर यकीन न करें!" उन्होंने गुस्से में कहा कि वे ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगी.

पहले मौत की खबर…फिर शहीद की विधवा, करोड़ों की मालकिन ये भोजपुरी हसीना; यहां जानें नेटवर्थ - Photo Gallery
2/6

अंजना सिंह का फिल्मी करियर

अंजना सिंह का जन्म 7 अगस्त 1990 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था. साल 2012 में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में सीरियल 'भग न बचे कोई' से डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने एक और फौलाद' से फिल्मी करियर शुरू किया. भोजपुरी में उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु में भी काम किया और कई अवॉर्ड्स जीते हैं.

पहले मौत की खबर…फिर शहीद की विधवा, करोड़ों की मालकिन ये भोजपुरी हसीना; यहां जानें नेटवर्थ - Photo Gallery
3/6

फिल्म 'शहीद की विधवा' में आएंगी नजर

मौत की अफवाहों के बाद अंजना ने वापसी की अपनी नई फिल्म 'शहीद की विधवा' से. यह पैट्रियोटिक ड्रामा है, जहां वे शहीद की विधवा का रोल निभा रही हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है.

पहले मौत की खबर…फिर शहीद की विधवा, करोड़ों की मालकिन ये भोजपुरी हसीना; यहां जानें नेटवर्थ - Photo Gallery
4/6

ग्लैमर और ग्रेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

अंजना सिंह अपनी बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स के लिए मशहूर हैं. उनकी तस्वीरें और डांसिंग वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.फैंस उनकी हर अदा को पसंद करते हैं. उनकी स्माइल और स्टाइल भोजपुरी इंडस्ट्री में अलग पहचान रखती है.

पहले मौत की खबर…फिर शहीद की विधवा, करोड़ों की मालकिन ये भोजपुरी हसीना; यहां जानें नेटवर्थ - Photo Gallery
5/6

फैमिली और पर्सनल लाइफ

अंजना सिंह 2014 में भोजपुरी एक्टर-प्रोड्यूसर यश कुमार मिश्रा से शादी की, लेकिन 2018 में तलाक हो गया. उनकी एक बेटी अदिति है, जिसे वे अकेले पाल रही हैं. वे 'अंजना सिंह फाउंडेशन' की फाउंडर भी हैं, जो महिलाओं और बच्चों के लिए काम करता है. उनकी पर्सनल लाइफ में चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने करियर और फैमिली दोनों संभाला.

पहले मौत की खबर…फिर शहीद की विधवा, करोड़ों की मालकिन ये भोजपुरी हसीना; यहां जानें नेटवर्थ - Photo Gallery
6/6

करोड़ों की मालकिन हैं अंजना सिंह

जानकारी के मुताबिक, अंजना सिंह की अनुमानित नेट वर्थ 2024-25 में करीब 25 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए 15-20 लाख रुपये फीस लेती हैं. फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रोडक्शन से कमाई करती हैं. उन्होंने 4 भोजपुरी और 2 मराठी फिल्में प्रोड्यूस की है.