Bhojpuri Controversy: भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने चोरी किया ‘मरद सूटबूट वाला’, फेसबुक लाइव पर लगाए घिनौने आरोप; इंडस्ट्री में मच गया था बवाल!
Bhojpuri Singer Gunjan Singh Controversy: भोजपुरी के फेमस एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह पर गाना चुराने जैसे गंभीर आरोप लग चुका है. गुंजन पर यह आरोप एक सिंगर ने लगाया था. उन्होंने कहा था कि गुंजर सिंह ने उनके गाने ‘मरद सूटबूट वाला’ को चोरी किया है. सिंगर का यह बयान सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया था. इस विवाद को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बवाल मचा था.
भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह
गुंजन सिंह, भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहद फेमस एक्टर और सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है. उनका हर गाना धूम मता देता है. अक्सर उनके गाने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. सिंगर के गानों को सुनने के लिए लोग अक्सर बेसब्री से इंतजार करते हैं.
विवादों में फंस गए गुंजन सिंह
गुंजन का गाना 'मरद शूटबूट' वाला रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गया था. सिंगर पर गायक रंगीला यादव और एक्टर-प्रोड्यूसर आशी तिवारी ने गाना चोरी करने जैसा गंभीर आऱोप लगाया था.
गाना चुराने का आरोप
सिंगर रंगीला और आशी ने इसे अपना गाना बताया है. गुंजन पर यह आरोप दोनों ने सार्वजनिक तौर पर फेसबुक पर लाइव आकर बताया था.
फेसबुक पर लाइव आकर लगाया आरोप
रंगीला ने दावा किया कि गुंजन ने उनका गाना चुराया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'हमने बहुत मेहनत के साथ मिलल मरद सूट-बूट वाला गाना बनाया. लेकिन चोर सिंगर गुंजन सिंह इस गाने को गा दिया है. आप लोग बताइए क्या किया जाए. यह शुरु से गाना चोरी कर रहा है. इसने पहले भी मेरा एक गाना चोरी कर गा दिया था.
गुंजन पर जमकर निकाली भड़ास
रंगीला ने पोस्ट लिखने के बाद फेसबुक पर लाइव कर लोगों को इस बारे में बताया. रंगीला और आशी ने लाइव के दौरान गुंजन पर जमकर भड़ास निकाली. रंगीला ने लाइव के दौरान कहा कि "गुंजर अपने आप में एक बड़े स्टार बन रहे हैं. उन्होंने हमारा गाना उठाकर गा दिया है. जब मैंने उन्हें फोन किया तो वह कहते हैं कि एक साल पहले यह रिकॉर्ड किया जा चुका है.
गुंजन को दी धमकी
प्रोड्यूसर आशी तिवारी ने भी फेसबुक पर गुंजन पर आरोप लगाते हुए पोस्ट लिखा. आशी ने लिखा- 'गुंजन सिंह जबरदस्ती केहु के गाना उठा के गा देबा का? केकर उठाव तारा कुछ देख लेबे के चाही... करा माफियागिरी त सुधर जाइब ए बेरी'.
साल 2022 का है मामला
रंगीला और आशी ने कहा कि "उनके गाने के बोल 'मिलल मरद सूट बूट वाला' और गुंजन के गाने के बोल 'मरद शूटबूट वाला' के लिरिक्स मैच करते हैं." दोनों के गाने में थोड़ी चीजें अलग थीं. गानों के टाइटल भी लगभग एक ही जैसे हैं.