3 दिन तक सड़ती रही लाश, भूख और अकेलेपन से हुई मौत; कौन है 80 के दशक की ये खूबसूरत हसीना?
Parveen Babi : बॉलीवुड में 80 के दशक में कई खूबसूरत हसीनाओं ने राज किया है. इस लिस्ट में परवीन बाबी का नाम भी शामिल है. परवीन बाबी का जन्म 1954 में गुजरात में हुआ था. वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक थीं. उनकी मौत ने बॉलीवुड से लेकर पूरे भारत को हैरान कर दिया था. दरअसल, परवीन बॉबी की मौत के बारे में तब पता लगा जब दो दिन तक अखबार और घर का सामान दरवाजे पर ही पड़ा रहा, अंदर से किसी ने दो दिन दरवाजा नहीं खोला था. सोसायटी के सेक्रटी को गड़बड़ लगी, तो उसने पुलिस को कॉल कर दिया. घर का दरवाजा खोला गया, फिर जो नजारा देखा उसने सभी को हैरत में डाल दिया. बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस अंदर बेजान पड़ी हुई थी. 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली परवीन बॉबी की मौत हो चुकी थी.
नवाब परिवार से था ताल्लुक
परवीन बॉबी किसी नॉर्मल परिवार से नहीं आती थीं. वह एक नवाब परिवार से आती थीं. उनके पिता वली मोहम्मद खान बॉबी जूनागढ़ के आखिरी नवाब थे. परवीन बॉबी का जन्म माता-पिता की शादी के 14 साल बाद 4 अप्रैल 1954 को जुनागढ़ के सौराष्ट्र के शाही परिवार में जन्मी थी. 54 कमरों की हवेली में वह बड़ी हुईं.
परवीन बॉबी की पढ़ाई-लिखाई
परवीन बॉबी की पढ़ाई भी सेंट जेवियर्स जैसे नामी कॉलेज से हुईं. पढ़ाई के बाद परवीन बॉबी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआती की. एक्ट्रेस ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 1971 में हुआ था. यह फिल्ममेकर की नजर उनपर पड़ी और फिल्मी सफर की कहानी शुरु हुई.
अमिताभ बच्चन संग हिट जोड़ी
परवीन बॉबी ने बॉलीवुड में 1973 में कदम रखा. पहली फिल्म में उनकी एक्टिंग और ब्यूटी को काफी पसंद किया था. परवीन के पास इस फिल्म के बाद कई ऑफर आने लगे. परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया. दोनों ने करीब 8 से 10 फिल्मों में काम किया था.
परवीन बॉबी पर बनीं दो फिल्में
परवीन बॉबी ने बड़े पर्दे पर एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी पर कई फिल्में भी बनीं. डायरेक्टर महेश भट्ट ने 1982 में फिल्म अर्थ का डायरेक्ट की. कथित तौर पर यह फिल्म परवीन बॉबी के साथ उनके रिश्ते पर एक सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म थी. वहीं इस फिल्म में स्मिता पाटिल का किरदार कविता, परवीन बॉबी से इंस्पायर था. इसके बाद फिल्म ‘वो लम्हें’ बनीं, जिसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया था, यह फिल्म भी परवीन बॉबी की जिंदगी के आखिरी जिंदगी से इंस्पायर है. दो मोहित सूरी ने निर्देशित किया था, यह फिल्म भी परवीन बॉबी की जिंदगी के आखिरी समय पर बनी है.
परवीन बॉबी की लव लाइफ
परवीन बॉबी बड़े पर्दे पर बोल्ड किरदार निभाने के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने अपनी बोल्ड इमेज से दर्शकों का दिल जीत लिया था. एक्ट्रेस की लव लाइफ अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहीं. पहले एक्टर डैनी डेन्जोंगपा के साथ वह रिलेशनशिप में रहीं. जब दोनों का ब्रेकअप हुआ, उसके बाद वह कबीर बेदी के साथ रिश्ते में आ गईं. लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया. महेश भट्ट और परवीन बॉबी का अफेयर भी कुछ वक्त तक रहा.
बीमारी से जूझ रहीं थीं एक्ट्रेस
रिलेशन के दौरान महेश भट्ट को पता चला कि परवीन बॉबी सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो चुकी हैं. महेश भट्ट ने मेडिकल हेल्प के जरिए परवीन बॉबी की मदद करने की कोशिश की. लेकिन इसके बाग भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया. वह उन चीजों को महसूस करती थीं, जो असल में नहीं होती थीं. उन्हें लगता था कि कोई उन्हें मारना चाहता है. एक फिल्म के सेट पर परवीन बॉबी ने कहा था अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते हैं. इस बीमारी की वजह से परवीन बॉबी फिल्मों से भी दूर हुईं.
परवीन बॉबी की मौत का कारण?
परवीन बॉबी अकेले अपने फ्लैट में रहती थीं. उनकी उम्र करीब 50 साल की हो चुकी थीं. इसी बीच 22 जनवरी 2005 को अपने घर में मृत मिलीं. जांच में पता लगा कि उनकी मौत 20 जनवरी 2005 को हो चुकी थी. ऑटोप्सी में सामने आया था कि मौत के पहले कई दिनों तक उन्होंने कुछ खाया नहीं था. साथ ही उन्हें डायबिटीज की भी समस्या थीं. पुलिस ने परवीन बॉबी की मौत में किसी के शामिल होने के शक को इंकार कर दिया. ऑटोप्सी रिपोर्ट्स में उनकी मौत का कारण ऑर्गन फेलियर ही बताया गया.