सिर्फ एक्टिंग नहीं,स्टाइल में भी नंबर 1 हैं टीवी की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने फैशन की बदली परिभाषा
Top 8 Glamorous Actresses Who Redefined Style in the TV Industry: अंकिता लोखंडे और राधिका मदान जैसी अभिनेत्रियों ने टीवी इंडस्ट्री के स्टाइल को फिर से बदलने में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जहां, एक्ट्रेस अंकिता ने ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक्स का संतुलन बनाए रखा, तो वहीं, राधिका मदान ने अपनी मॉडर्न फैशन से दर्शकों का दिल जीत लिया. इन अभिनेत्रियों ने टीवी स्क्रीन को केवल ड्रामा तक सीमित न रखकर उसे एक फैशन रनवे में बदलने में भी बड़े पैमाने पर काम किया है.
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की संस्कारी बहू से लेकर 'बिग बॉस' में एक फैशन आइकन बनने तक, हिना खान ने टीवी पर आधुनिक और हाई-एंड फैशन को लोकप्रिय बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है.
मौनी रॉय
'नागिन' फेम मौनी रॉय ने अपने साड़ियों के चयन और एथनिक वेयर के साथ ग्लैमर का ऐसा तड़का लगाया कि वह स्टाइल की एक नई मिसाल बन गईं हैं.
जेनिफर विंगेट
तो वहीं, 'बेहद' की माया के रूप में जेनिफर विंगेट ने अपने बॉस-लेडी लुक, मोनोक्रोम आउटफिट्स और शार्प स्टाइल से टीवी स्क्रीन पर एक बेहद क्लासी और पावरफुल इमेज बनाने का काम किया है.
निया शर्मा
इसके साथ ही अपनी बोल्ड चॉइस के लिए जानी जाने वाली निया शर्मा ने टीवी अभिनेत्रियों के बीच 'बोल्ड एंड ब्यूटीफुल' स्टाइल को एक नई पहचान दी है.
एरिका फर्नांडीस
तो वहीं, 'कसौटी जिंदगी की' में एरिका ने अपने फ्यूजन वेयर और अनोखी साड़ियों के साथ एक ऐसा ट्रेंड सेट किया, जिसे कॉलेज जाने वाली लड़कियों ने खूब पसंद किया और लड़कियां आज भी उनके इस ट्रेंड को फॉलो करती हैं.
रुबीना दिलैक
इतना ही नहीं, रुबीना दिलैक ने हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं, फिर चाहे वह 'शक्ति' की साधारण साड़ी हो या रियलिटी शो में उनका ट्रेंडी अवतार ने लोगों का दिल जीता है.
राधिका मदान
'मेरी आशिकी तुम से ही' में अपनी चुलबुली छवि के बाद, राधिका मदान ने अपने ऑफ-स्क्रीन लुक्स और आधुनिक फैशन चॉइस से टीवी और बॉलीवुड दोनों जगह स्टाइल की नई परिभाषा बदल दी है.
अंकिता लोखंडे
'पवित्र रिश्ता' की सादगी से लेकर रेड कार्पेट के ग्लैमरस अवतार तक, अंकिता लोखंडे ने अपने स्टाइल को हमेशा क्लासी और ग्रेसफुल बनाए रखा है, जो एक तरह से उनकी पसंद को भी दर्शाता है.