Categories: विदेश

50% टैरिफ के बाद भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान, कही ऐसी बात सुन दंग रह गए भारतीय

Donald Trump Tariff:डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल ख़रीदने पर भारत पर पहले से लगे 25 प्रतिशत टैरिफ़ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया और अब उन्होंने भारत के साथ व्यापार समझौता करने को लेकर भी बड़ी बात कही है।

Published by Divyanshi Singh
Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता करने से साफ़ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक टैरिफ़ को लेकर विवाद बना रहेगा, तब तक भारत के साथ व्यापार समझौता स्थगित रहेगा। उन्होंने गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि, जब तक हम टैरिफ़ का मुद्दा नहीं सुलझा लेते, तब तक व्यापार समझौते पर कोई बातचीत नहीं होगी।

भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल ख़रीदने पर भारत पर पहले से लगे 25 प्रतिशत टैरिफ़ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया और अब उन्होंने भारत के साथ व्यापार समझौता करने को लेकर भी बड़ी बात कही है। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ़ बढ़ाने के फ़ैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम देश के किसानों के हितों से समझौता नहीं कर सकते। पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि हमारे किसानों का हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा।

ट्रंप ने बढ़ाया टैरिफ़

इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ़ लगाया, जिससे कुल टैरिफ़ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया। ट्रम्प प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए टैरिफ बढ़ाने के लिए विशेष रूप से भारत द्वारा रूसी तेल के निरंतर आयात की ओर इशारा किया।
आदेश में दावा किया गया है कि ये आयात, चाहे प्रत्यक्ष हों या बिचौलियों के माध्यम से, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक असामान्य और असाधारण खतरा पैदा करते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि भारत को रूसी तेल नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन विदेश मंत्रालय ने अपने निवेश हितों का हवाला देते हुए तेल आयात रोकने से इनकार कर दिया।
Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026