Live

Today Weather Updates: ठंड की विदाई के बीच 11 राज्यो में बारिश का अलर्ट जारी, नोट करें क्या आपका शहर भी है शामिल

🕒 Updated: February 24, 2026 06:59:04 AM IST

Aaj Ka Mausam LIVE Upadtes | Today weather LIVE Updates | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. ठंड विदाई की ओर बढ़ रही है तो कोहरे का भी असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. कोहरे का असर अब भी ट्रेनों के परिचालन पर कायम है. रोजाना कई दर्जन ट्रेनें दिल्ली देरी से पहुंच रही हैं. उधर, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट ने देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने ठंड के जाते ही सोमवार (23 फरवरी, 2026) को 11 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है. पहाड़ों पर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि   तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश के साथ कई जगहों पर तेज हवाओं के चलने का भी अलर्ट जारी किया है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो सोमवार (23 फरवरी, 2026) को सुबह की शुरुआत धुंध (Mist) के साथ हुई. एनसीआर के शहरों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नूंह, मेवात और महेंद्रगढ़) में भी सोमवार को लोगों को धुंध का सामना करना पड़ा. यह अलग बात है कि इससे विजिबिलिटी ज्यादा प्रभावित नहीं हुई, जिससे वाहन चालकों को कुछ खास दिक्कत नहीं आई. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीार में दोपहर के समय हल्की धूप निकल सकती है, जिससे ठंडक में थोड़ी कमी महसूस होगी.   सोमवार  (23 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. सोमवार (23 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. सोमवार (23 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. सोमवार (23 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Live Updates

  • 13:51 (IST) 23 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: किन 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम का मिजाज देखकर करें यात्रा प्लान

    Today Weather Live Updates:   मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार (23 फरवरी, 2026) को 11 राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश का पूर्वी भाग, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह) में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

  • 11:38 (IST) 23 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: लगातार दो दिन दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के इलाकों होगी बारिश

    Today Weather Live Updates:  कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार ही नहीं मंगलवार को भी दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों के साथ-साथ उत्तर बंगाल के इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है.  

  • 10:46 (IST) 23 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: श्रीनगर में बढ़ा तापमान, जल्द पैदा हो सकता है जल संकट

    Today Weather Live Updates: जम्मू-कश्मीर में फिलहाल ठंड कायम है, लेकिन इसका असर कम हो रहा है. श्रीनगर में फरवरी महीने का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. पारा 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सर्दियों में कम वर्षा होने से गर्मियों में पेयजल संकट और सिंचाई जल की कमी की आशंका जताई जा रही है.

  • 10:36 (IST) 23 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

    Today Weather Live Updates:  मध्‍य प्रदेश में छिटपुट बारिश होने से तापमान में उतार-चढ़ाव आया है. मौसम की कोई खास चेतावनी नहीं है. सुबह शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी. दिन में तेज धूप होगी और मौसम गर्म रहेगा.

  • 09:38 (IST) 23 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले 34 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

    Today Weather Live Updates: अगले 10-15 दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट के भी आसार नहीं हैं. इसमें इजाफा ही होगा. होली से पहले अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.