Live

Today Weather Updates: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में क्या लौटेगी ठंड? यहां पढ़िये मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

🕒 Updated: February 17, 2026 06:48:09 AM IST

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: ठंड धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रही है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में तीखी धूप लोगों के लिए राहत का सबब बन रही है. इस बीच आने वाले दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, एक बार फिर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका कोई खास असर उत्तर भारत के मौसम पर नहीं पड़ेगा. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मैदान इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. उत्तर भारत में जहां लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगी वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, सोमवार (16 फरवरी, 2026) को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू होने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी और बारिश का प्रभाव 17-18 फरवरी तक और बढ़ सकता है. मौसम विभाग के  अनुरा, 17-19 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसी तरह  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है. सोमवार  (16 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. सोमवार (16 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. सोमवार (16 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है. सोमवार (16 फरवरी, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से

Live Updates

  • 11:40 (IST) 16 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: पंजाब-हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अगले 2 दिन होगी बारिश

    Today Weather Live Updates: मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब-हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 17-18 फरवरी को तेज बारिश होने का अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किया गया है.

  • 10:44 (IST) 16 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: पंजाब के कई जिलों में मंगलवार शाम को भी कोहरा करेगा परेशान

    Today Weather Live Updates:  पंजाब में अमृतसर, पटियाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और पठानकोट के साथ ही हिमाचल के कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और किन्नौर में भी घने कोहरे की संभावना है. 

  • 10:12 (IST) 16 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में AQI खराब कैटेगरी में

    Today Weather Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही स्मॉग की परत छाई हुई है. CPCB के अनुसार इलाके पास AQI 239 है, जिसे 'खराब' कैटेगरी में रखा गया है. ऐसी ही स्थिति दिल्ली के अन्य इलाकों के साथ-साथ एनसीआर के शहरों की भी है. 

  • 10:02 (IST) 16 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: हरियाणा के किन जिलों में कोहरे का अलर्ट

    Today Weather Live Updates:  मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, हिसार और करनाल जिले में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. 

  • 09:54 (IST) 16 Feb 2026

    Today Weather Live Updates:  दिल्ली-एनसीआर में दिनभर कैसा रहेगा मौसम

    Today Weather Live Updates:   दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (16 फरवरी, 2026) को मौसम बिल्कुल साफ है. धूप निकली हुई  है. कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है. सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ. शाम को भी ठंड महसूस होगी.