Live

Today Weather LIVE Updates: देशभर के मौसम में आया ट्विस्ट, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी; जानें कहां-कहां गर्मी करेगी परेशान

🕒 Updated: March 6, 2026 06:43:00 AM IST

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE:  मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत तक कहीं बारिश, तो कहीं पर गर्मी और कुछ राज्यों में बारिश के हालात बन रहे हैं. उत्तर भारत की बात करें तो मार्च महीने का पहला सप्ताह तक नहीं बीता है, लेकिन कई राज्यों में गर्मी का असर दिखने लगा है. कुछ राज्यों में दिन में पंखे और एसी चलाने की नौबत आ गई है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो दिन में तेज धूप जहां लोगों को अभी से परेशान करने लगी है तो सुबह और शाम को हल्की ठंड के चलते मौसम का मिजाज फिलहाल सुहाना बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसके चलते केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, वीकेंड पर यानी शुक्रवार से रविवार तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रह सकता है.  पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार (6 मार्च, 2026) बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है, हालांकि इससे गर्मी के आगमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.  पूर्वोत्तर बांग्लादेश और भारत की सीमा के आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके असर से गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों हल्की बारिश के साथ-साथ 6 और 7 मार्च को कोंकण के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की अधिक से अधिक संभावना है. शुक्रवार (06 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है. शुक्रवार (06 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है. शुक्रवार (06 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Today Weather LIVE Updates: देशभर के मौसम में आया ट्विस्ट, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी; जानें कहां-कहां गर्मी करेगी परेशान

Live Updates

  • 06:41 (IST) 06 Mar 2026