Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: होली का त्योहार खत्म होने के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव शुरू हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. इससे ठंड में हल्का इजाफा होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. जिन राज्यों में गुरुवार (05 मार्च, 2026) को बारिश का अलर्ट है, उनमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तराखंड, असम, मेघालय और सिक्किम जैसे राज्य शामिल हैं. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है. वहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में वीकेंड तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (6 मार्च, 2026) से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का अनुमान है. इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों पर रहेगा. इसके चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल गरजेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश रिकॉर्ड की जाएगी. इसके अलावा दोनों ही इलाकों के ऊंचे भागों पर बर्फबारी होगी. इससे कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी. कश्मीर में जहां ठंड कायम है तो जम्मू में धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होना जारी है. गुरुवार (05 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather LIVE Updates: दक्षिण भारत के राज्यों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इन राज्यों में दोपहर के समय तेज धूप रहने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: पंजाब और हरियाणा में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. यहां गुरुवार को सुबह के दौरान हल्की ठंड रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. फिलहाल इन राज्यों में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है.
Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 5 मार्च को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. यहां आसमान साफ रह सकता है और दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.
Today Weather LIVE Updates: दक्षिण भारत के राज्यों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. केरल में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है.
Today Weather LIVE Updates: अगले कुछ दिनों के दौरान गुजरात में तापमान बढ़ने की संभावना है. IMD के मुताबिक, अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस हो सकती है. अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा सकता है.