Weather Today Live Updates: दिल्ली-NCR समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत में सोमवार (19 जनवरी, 2026) से ठंड में और इजाफा हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances) की दो प्रणालियां हैं एक के बाद एक क्षेत्र में सक्रिय हो रही हैं, जिसके चलते 23 जनवरी तक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर के अलावा पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पछुआ हवाओं के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है. इस बीच उत्तर भारत के अधिकांश राज्य कड़ाके की ठंड, शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे से भी परेशान हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते पंजाब और दिल्ली से सटे हरियाणा में स्थिति अधिक गंभीर है. सोमवार (19 जनवरी, 2026) को भी ‘कोल्ड डे’ से लेकर ‘सीवियर कोल्ड डे’ हालात बने हुए हैं. इसके अलावा IMD की ओर से अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठिठुरन और बढ़ेगी. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. पछुआ हवाएं ऐसी दिशा में चल रही हैं, जिससे ठंड और तेज होगी. IMD के मुताबिक, फिलहाल पछुआ हवाएं चल रही हैं. इसके असर से सोमवार (19 जनवरी, 2026) को सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके बाद ठंड में तेजी से इजाफा हो सकता है. कई राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, ठंड में इजाफा हुआ है. शीतलहर और कोहरा भी उत्तर भारत को परेशान कर रहा है. बुधवार तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे.
Weather Today Live: कश्मीर में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में घाटी के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है.
Weather Today Live Updates: झारखंड में लोग ठंड की चपेट में हैं. कई जिलों में सोमवार सुबह के समय तापमान काफी नीचे गिरा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है और दृश्यता कम हो रही है. वहीं, दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकलने से मौसम में थोड़ी नरमी महसूस की जा रही है, लेकिन कंपकंपी से दिक्कत आ रही है.
Weather Today Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार (19 जनवरी, 2026) को उत्तराखंड के हरिद्वार और नैनीताल जैसे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी, वहीं बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है.
Weather Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जैसे इलाकों में अगले 3 दिनों तक बारिश और हल्की बर्फबारी का अनुमान है.
Weather Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से ही कोहरे की घनी चादर छाई हुई है. राजधानी
लखनऊ और कानपुर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने यहां अगले 48 घंटों के लिए बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इससे लोगों को परेशानी होगी.