Your browser doesn't support HTML5 video.
Zareen Khan Mother Passed Away: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जरीन खान के लिए यह समय बेहद ही मुश्किल और दुखद है, क्योंकि हाल ही में उनकी मां परवीन खान का निधन हो गया है, आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रही उनकी मां परवीन ने 8 अप्रैल 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में ऑर्गन फेल होने के कारण इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, खबरों के अनुसार जरीन खान सबसे ज्यादा अपनी मां के ही करीब थीं, साथ ही वो उन्हें अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम भी मानती थीं, सोशल मीडिया पर भी अक्सर जरीन खान अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती थीं, जिससे यह साफ पता चलता है कि एक्ट्रेस की पूरी दुनिया उनकी मां के इर्द-गिर्द ही घूमती थी.
इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है और सभी लोग एक्ट्रेस को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत देते नजर आ रहे हैं, बॉलीवुड के कई एक्टर जरीन के घर एक्ट्रेस से मिलने और परवीन को आखरी बार देखने और अंतिम विदाई देने अस्पताल में जाते दिख रहे हैं, खबरों के अनुसार आज यानी कि 09 अप्रैल 2026 को परवीन को मुस्लिम रीति-रिवाजों के मुताबिक सुपुर्द-ए-खाक (दफनाया) किया जाएगा

