Your browser doesn't support HTML5 video.
Viral Video 2026: सोशल मीडिया पर एक बाप और बेटे का इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों के आंखों में आसूं ला दिए हैं, यह वीडियो है एक छोटे से बच्चे कि MRI मशीन के दौरान का, जहां एक पिता ने अपने बेटे को हौसला देने और उसका दर खत्म करने के लिए जो किया उससे एक नई मिसाल पेश हो गई.
इस वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा MRI मशीन के अंदर जाने से पहले काफी ज्यादा डरा हुआ था, मशीन की तेज आवाज और अंधेरा उसे डरा रहा था, ऐसे में ही अब अपने बेटे को इस कदर डर में देखकर पिता ने जो कदम उठाया उसे देख सभी लोग हैरान हैं, दरअसल पिता खुद उस मशीन में अपने बेटे के साथ बेड पर लेट गए और उसको अपने सीने से लगाकर मशीन के अंदर तक लेकर गए, दोनों एक साथ ही अंदर जाते दिखे, और पूरे स्कैन के दौरान पिता ने अपने बेटे को सीने से लगाकर रखा ताकि उसे अकेलापन महसूस न हो, जिसका वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है.

