Your browser doesn't support HTML5 video.
Bull Attack Video Rajkot Kotda Sangani: यह घटना गुजरात के शहरों और गांवों में आवारा पशुओं की विकराल होती समस्या को एक बार फिर सुर्खियों में ले आई है, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला, सांड ने उसे तब तक निशाना बनाया जब तक कि वह अधमरा नहीं हो गया अगर ग्रामीण समय पर हस्तक्षेप नहीं करते, तो यह हमला जानलेवा साबित हो सकता था लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सांड को हटाया, गुजरात हाई कोर्ट द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, स्थानीय प्रशासन आवारा पशुओं को पकड़ने और उन्हें गौशालाओं में स्थानांतरित करने में विफल रहा है, राजकोट के निवासियों का कहना है कि अब गलियों में पैदल चलना या बच्चों को बाहर भेजना भी खतरनाक हो गया है, लोग सरकार से ठोस नीति और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

