Your browser doesn't support HTML5 video.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अभी केरल के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें वो इडुक्की जिले के कुट्टिकनम में एक चाय बागान की सैर कर रहे हैं, यहां उन्होंने बागान में काम करने वाले मजदूरों के बीच जाकर सीधे बातचीत की, न केवल उनके काम की परिस्थितियों को, बल्कि उनकी जीवन स्तर से जुड़ी समस्याओं को भी समझा
मजदूरों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी काफी सहज नजर आए और उन्होंने श्रमिकों के साथ बैठकर उनके काम करने की परिस्थितियों पर चर्चा की, उनका हाल चाल लिया साथ ही आपको बता दें की अब राहुल गांधी का यह दौरा इसलिए भी जरूरी माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने हमेशा से ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है, इतना ही नहीं अब इडुक्की के इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जहां वह मजदूरों के साथ मुस्कुराते और उनकी बातें सुनते नजर आ रहे हैं.

