Your browser doesn't support HTML5 video.
Faiyaz Case Video: दिल्ली के ओखला इलाके में रहने वाले फैयाज के मर्डर केस ने एक बार फिर से लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है, 7 मार्च को लापता हुए फैयाज की तलाश में लगे घर वलों को तब एक बेहद ही बड़ा सदमा लगा जब उनके कलेजे की लाश 21 मार्च को हरियाणा के पलवल से एकदम सड़ी गली हालत में मिली, आपको बतादें की यह घटना भी बिल्कुल वैसी ही है जैसे कुछ समय पहले अरीब और अनस नाम के लड़कों के साथ हुई थी, जिससे इलाके और मोहल्ले में एक डर और भावुक माहौल पैदा हो गया.
जैसे ही फैयाज की लाश घर वालों तक पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद उनका सब्र टूट पड़ा और वे पागलों की तरह फूट-फूट कर रोने लगे, साथ ही उनका कहना है कि यह सिर्फ प्रशासन की कमी है, जो आज उन्होंने अपना बीटा खो दिया, उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने फुर्ती नहीं दिखाई जिसके कारण आज फैयाज इस दुनिया को अलविदा कह चूका है.

