Your browser doesn't support HTML5 video.
Monalisa Bhosle Viral Video: कुछ समय पहले सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर छाने वाली मोनालिसा भोंसले एक बार फिर से इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही हैं, और इस बार वजह कोई खूबसूरती या उनकी माला की नहीं है, इस बार मामला बेहद ही संगीन और खतरनाक है, दरअसल खबरों के मुताबिक मोनालिसा भोंसले को एक फिल्म ऑफर आया था, जो भी जाने माने डायरेक्टर सनोज मिश्रा की तरफ से था, जिसके बाद से ही मोनालिसा काफी ज्यादा खुश थीं, मगर यह खुशी पल भर में बदल गई, जब मोनालिसा ने हाल ही में सबके सामने हुई एक प्रेस कॉन्फरेंस में डायरेक्टर के बारे में कुछ ऐसी बाते कही, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
वीडियो में मोनालिसा कहती नजर आ रही हैं कि उनके साथ सेट पर डायरेक्टर ने बदतमीजी की है, इतना ही नहीं उनका यह भी आरोप है कि सनोज ने उन्हें गलत नियत और गलत जगह बार-बार छूने की कोशिश भी की है, जिसके बारे में उन्होंने अपने परिवार वालों से भी बताया, मगर उनके परिवार वालों ने कोई भी सख्त एक्शन नहीं लिया, अब मोनालिसा ने यह बात खुलकर सबके सामने रख दी है और सोशल मीडिया यूजर्स मोनालिसा के साथ खड़े हैं और उन्हें सपोर्ट करते भी दिख रहे हैं, साथ ही डायरेक्टर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

