Your browser doesn't support HTML5 video.
Hania Aamir wedding rumors: पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत और सुपरस्टार हानिया आमिर एक बार फिर से इंटरनेट पर अपनी ‘शादी’ की खबरों को लेकर छाई हुई हैं. हाल ही में, हानिया आमिर ने अपने ‘ढोलकी थीम’ बर्थडे पार्टी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह भारी येलो ड्रेस और ज्वैलरी पहनकर दुल्हन जैसी दिखाई दे रही हैं, यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर यह खबरें फैल रही हैं कि एक्ट्रेस ने सीक्रेट तरीके से निकाह कर लिया है.
लेकिन आपको बता दें कि यह खबरें पूरी तरह से झूठी थीं, बल्कि असलियत यह है कि हानिया आमिर ने खास एक थीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया है, इस जन्मदिन को ही उन्होंने ढोलकी थीम नाम दिया था, यहां देखा जा रहा है कि वह अपने दोस्त को टोकती हुई मजाक में कह रही हैं कि ‘यह तो फेक पे यह हाल हो गया, असली में जब होगी तो क्या होगा’?

