Your browser doesn't support HTML5 video.
CM Yogi Adityanath LPG Cylinder Rumors 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान उन लोगों के लिए एक बड़ी नसीहत है जो डर या अफवाह के चलते संसाधनों की जमाखोरी (Hoarding) कर रहे हैं, सीएम ने तंज कसते हुए पूछा कि अचानक सिलेंडर की खपत इतनी कैसे बढ़ गई कि लोग हफ्ते भर के भीतर ही दोबारा लाइन में लग रहे हैं, यह व्यवहार संसाधनों के प्रति असुरक्षा और पैनिक को दर्शाता है, मुख्यमंत्री ने जनता को याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश में गैस वितरण की प्रणाली बहुत सुगम है, नंबर आने के 5 दिन पहले ऑनलाइन या फोन पर रजिस्ट्रेशन कराने मात्र से सिलेंडर घर पहुंचाया जाता है, योगी आदित्यनाथ ने संकट या युद्ध जैसी स्थितियों के संदर्भ में कहा कि नागरिक का धर्म व्यवस्था पर विश्वास करना है, अफवाहों के पीछे भागकर अव्यवस्था फैलाना देश के प्रति वफादारी की कसौटी पर संदेह पैदा करता है, सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी ना हो और पैनिक बुकिंग करने वालों के बजाय जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिले, यह संदेश स्पष्ट करता है कि सरकार स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और जनता को किसी भी प्रकार की घबराहट में आने की आवश्यकता नहीं है.

