Aaj Ka Mausam Live| Todays Weather : रविवार को बादलों का मिजाज बदला रहेगा और लोगों को सुहावने मौसम का लुत्फ उठा सकेंगे. पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिन बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेगा और आंधी-तूफान का कहर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 23 मार्च तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसका असर सीधे तौर पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर रहेगा, जहां बादल गरजने के साथ, तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी भी होगी. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के करीब 20 से 22 राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गोवा में भी आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है.
Today Weather LIVE Updates: आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ बारिश का अंदेशा जताया है.