Live

Today Weather LIVE Updates: Kal Ka Mausam : देश के 16 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें दिल्ली के भी मौसम का हाल

🕒 Updated: March 21, 2026 08:50:29 AM IST

Rain Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live:  देशभर में मौसम बदला हुआ है. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत की बात करें तो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। फिलहाल, अगले 2 से 4 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर ने दिल्ली, यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल दिया है. वैसे तो पूरे भारत में मौसम बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय इसके असर से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में शनिवार (21 मार्च, 2026) को भी मौसम प्रभावित रहेगा.  दिल्ली-एनसीआर में जहां शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का अलर्ट है, जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है, जबकि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी ओले गिरने का अलर्ट है. इस तरह  मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि इससे गेहूं की फसल को नुकसान हो  सकता है. मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, देशभर के करीब 16 से 17 राज्यों में मौसम का  मिजाज बदला रहेगा. अगले 12-24 घंटे के दौरान मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट घोषित है. दरअसल, स्काईमेट ने नए मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कश्मीर से लेकर दिल्ली, यूपी, बिहार तक आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.  शनिवार (21 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है.
मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है.

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. शनिवार (21 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

  • 08:50 (IST) 21 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: 16 से 17 राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का अलर्ट

    Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से हिमाचल और उत्तराखंड समेत देशभर के करीब 16 से 17 राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट घोषित किया गया है.

  • 08:49 (IST) 21 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

    Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, इसके चलते किसान चिंतित हैं.

  • 08:44 (IST) 21 Mar 2026