Live

Today Weather LIVE Updates: IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन, तूफान-बारिश की चपेट में आने वाला है आधा भारत

🕒 Updated: March 19, 2026 06:39:51 AM IST

Rain Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. कहीं बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं तो कहीं पर आंधी-तूफान ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो जहां पिछले दिनों गर्मी के चलते कूलर और एसी चलाने की नौबत आ गई थी वहीं बुधवार शाम आंधी और बारिश ने बड़ी राहत दी. बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिसके बाद गर्मी से राहत है. गुरुवार (19 मार्च, 2026) की सुबह लोगों को हल्की ठंड भी महसूस हुई. दिल्ली-एनसीआर के पार्कों में तुलनात्मक रूप से मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी  कम नजर आई. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, देशभर में आगामी अगले 2 से 3 दिन के दौरानी यानी वीकेंड तक गर्मी और लू से राहत मिलने के संकेत हैं.पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से करीब-करीब आधे से अधिक भारत में यानी 21 राज्यों में 19-20 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है. IMD के मुताबिक, देश के अधिकतर राज्यों में आगामी दो दिनों के दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी-बारिश के अलावा कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ झमाझम पानी बरसने का पूर्वानुमान IMD की ओर से जताया गया है. पूर्वोत्तर के राज्यों की  बात करें तो सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होगी. इसके साथ ही दक्षिण भारत में तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में आंधी-तूफान एवं भारी बारिश की प्रबल संभावना IMD की ओर से जताई गई है. गुरुवार (19 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

गुरुवार (19 मार्च, 2026) को करीब-करीब आधे भारत में बारिश का अलर्ट है.
गुरुवार (19 मार्च, 2026) को करीब-करीब आधे भारत में बारिश का अलर्ट है.

Today Weather LIVE Updates: IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन, तूफान-बारिश की चपेट में आने वाला है आधा भारत

Live Updates

  • 06:36 (IST) 19 Mar 2026