Live

Today Weather LIVE Updates: 5 राज्यों में बारिश संग गिरेंगे ओले, 7 में चलेगी धूल भरी आंधी, जानें कहां-कहां गर्मी करेगी परेशान

🕒 Updated: March 18, 2026 06:58:48 AM IST

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम का मिजाज बदला रहा है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें सुबह के दौरान हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिसके मौसम पूरी तरह से बदल गया है. इतना ही नहीं दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण से भी राहत मिली है. दिल्ली में इन दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 150 से नीचे चल रहा है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है. गर्मी के बीच अब बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 21 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार (18 मार्च) को छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर गरज के साथ ओले गिरने की आशंका है. इसके अलावा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तराखंड में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की की रफ्तार से आंधी चल सकती है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानकों की ओर से कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. बारिश और आंधी के मद्देनदर विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब बदलते मौसम के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें. बुधवार (18 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है.
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है.

Today Weather LIVE Updates: 5 राज्यों में बारिश संग गिरेंगे ओले, 7 में चलेगी धूल भरी आंधी, जानें कहां-कहां गर्मी करेगी परेशान

Live Updates

  • 06:53 (IST) 18 Mar 2026