Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: गर्मी और बढ़ते तापमान से पूरा भारत परेशान है. आधा मार्च भी नहीं बीता है कि राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लू की दस्तक हो गई है. इस बीच वीकेंड पर यानी शुक्रवार (13 मार्च, 2026) से लेकर रविवार (15 मार्च, 2026) तक देशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में पड़ रही तेज गर्मी के बीच पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई राज्यों हीटवेव और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम भी शामिल है. इसके अलावा 13 से 14 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, 16 और 17 मार्च को पूर्वोत्तर के राज्यों (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, IMD द्वारा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की बात करें तो लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में 12 मार्च, 2026 को कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में धीमी बारिश का सिलसिला जारी रहा. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा, जबकि 14 और 15 मार्च को राज्य के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इन स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. शुक्रवार (13 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.