Live

Today weather Updates: जनवरी के अंतिम दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? किन राज्यों में बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग का अलर्ट जारी

🕒 Updated: February 1, 2026 10:51:01 AM IST

Aaj Ka Mausam Live | Today weather Live: जनवरी, 2026 समाप्त होने में कुछ घंटे बाकी हैं. बावजूद इसके दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फ गिर रही है. इसके चलते पूरे उत्‍तर भारत में फिलहाल कड़ाके की ठंड जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान में सामने आया है कि शनिवार (31 जनवरी, 2026) को भी दिनभर कंपकंपी वाली ठंड रहेगी. शाम को कुछ इलाकों में कोहरा भी परेशान कर सकता है. ऐसे में लोगों से सड़कों पर धीमी रफ्तार में वाहन चलाने की सलाह मौसम विभाग की ओर से दी गई है. इसके साथ ही कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार की कम की है. कई राज्यों से दिल्ली आ रही ट्रेनें नई दिल्ली काफी देरी से पहुंच रही है. कई ट्रेनें  30 मिनट से 8 घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से  उत्तर भारत के कई राज्यों और जम्मू-कश्मीर समेत कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में तेज बारिश का अलर्ट जारी  है. IMD से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार (31 जनवरी, 2026) को पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी चेतावनी जारी है. अगले 24 से 48 घंटों लद्दाख, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है.
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है.
Aaj Ka Mausam Live | Today weather Live:  मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (31 जनवरी, 2026) को पर्वतीय इलाकों में शामिल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है. इसका असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ेगा.

Live Updates

  • 14:12 (IST) 31 Jan 2026

    Today Weather Live: जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    Today Weather Live:  जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आगामी 1 और 2 फरवरी को बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग  की ओर से जताई गई है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर समेत कई जिलों में 1 फरवरी से बारिश और बर्फबारी के लिए 10 जिलों में अलर्ट जारी है.

  • 12:50 (IST) 31 Jan 2026

    Today Weather Live: उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में 05-07 फरवरी के बीच एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

    Today Weather Live:  मौसम विभाग के अनुसार, हल्की से मध्यम अलग-अलग जगहों छिटपुट बारिश होने की संभावना उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में जताई गई है. IMD के मुताबिक, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 05-07 फरवरी के बीच एक्टिव होगा. इसके असर से उत्तर-पश्चिमी भारत बारिश होने की संभावना है. 

  • 12:07 (IST) 31 Jan 2026

    Today Weather Live: कश्मीर में ताजा बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक

    Today Weather Live:  कश्मीर में हुई ताज़ा बर्फबारी से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ का आनंद लेते नज़र आ रहे हैं.पिछले सप्ताह हुई भारी बर्फबारी से घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कश्मीर के कई पहाड़ी इलाके अभी भी अपने ज़िला मुख्यालयों से कटे हुए हैं, जहां रास्तों को खोलने के लिए बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है.

  • 11:13 (IST) 31 Jan 2026

    Today Weather Live: उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना, 3 फरवरी तक रहेगा मौसम खराब

    Today Weather Live:  दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना बन रही है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. 

  • 10:19 (IST) 31 Jan 2026

    Today Weather Live: पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तेज, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की भी चेतावनी

    Today Weather Live:  मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है.