• होम
  • राज्य
  • दिल्ली चुनाव में AAP-कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन, केजरीवाल का ऐलान अपने दम पर लड़ेंगे

दिल्ली चुनाव में AAP-कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन, केजरीवाल का ऐलान अपने दम पर लड़ेंगे

केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "आप दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।"

Rahul Kejriwal
  • December 11, 2024 9:30 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन इन तमाम अटकलों पर आम आदमी पार्टी ने विराम लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने इन खबरों का खंडन किया है। आप ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की सभी खबरों को गलत साबित करते हुए एक घोषणा की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “आप दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।”

गठबंधन का सवाल ही नहीं

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मै स्पष्ट कर देता हूं कि आने वाला दिल्ली चुनाव आप अपने संगठन की ताकत और अपने राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी। किसी प्रकार के कोई गठबंधन का सवाल ही पैदा नहीं होता।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के आम आदमी पार्टी ने पहले ही दो लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। वहीं, दूसरी लिस्ट में 20 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित हुए हैं। आपको बता दें हाल ही पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा को टिकट दी गई है। अवध ओझा को मनीष सिसोदिया की सीट पड़पतगंज से टिकट दिया गया है। वहीं मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

ये भी पढ़ेंः- EVM पर बढ़ा बवाल: पवार- केजरीवाल ने मिलकर बनाई रणनीति, कांग्रेस के साथ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

सीरिया से 75 नागरिकों को वापस लाएगा भारत, 44 कश्मीरियों की भी होगी वतन वापसी