Categories: खेल

LSG की हार के बाद ऋषभ पंत-संजीव गोयनका में तीखी बहस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: IPL 2026 में LSG को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. अपने होम ग्राउंड पर मिली हार के बाद संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत आपस में बातचीत करते नजर आए. जिसका वीडिया अब वायरल हो रहा है.

Published by Preeti Rajput

Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: IPL 2026 में LSG को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. अपने होम ग्राउंड पर हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका आपस में बातचीत करते हुए नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इसमें कुछ नया नहीं है. LSG की हार के बाद कप्तान और मालिक संजीव गोयनका आपस में बातचीत करना चाहते ही होंगे. एक बार ऐसा पहले भी हो चुका है. जब केएल राहुल टीम के कप्तान थे, वहीं अब ऋषभ पंत कप्तान हैं. आईपीएल में दूसरी टीमें भी मैच हारती हैं. लेकिन उसके कप्तान और टीम के मालिक का इस तरह का वीडिया कभी सामने नहीं आया है. लेकिन LSG की हार के बाद ये नजारा अब आम हो गया है. 

संजीव गोयनका-पंत का VIDEO

इकाना स्टेडियम पर 1 अप्रैल को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हार का स्वाद चखाया. इस हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस वीडियो में दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है, यह तो नहीं पता लेकिन ऐसा लग रहा है कि कप्तान टीम के मालिक को सफाई देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान टीम के हेड कोच जैस्टिन लैंगर भी मौजूद थे. 

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा के दिन आज जरूर करें ये उपाय, घर में होगा धन लाभ

Related Post

पहले मैच में मिली LSG को हार

लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2026 का ये पहला मैच था. टीम ने अपने मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना किया है. इसी के साथ वह इस सीजन खेले पहले 5 मैचों में घरेलू मैदान पर हारने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले वाले मुकाबलों में भी चारों मैचों में मेजबान टीम ने जीत हासिल की है. 

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला

अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का लक्ष्य मिला था. जिसे उसने 8 गेंद बाकी रहते हुए ही जीत लिया. दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं थी. लखनऊ ने केवल 26 रन पर 4 विकेट गिरा दिए थे. लेकिन, उसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलने उतरे समीर रिज्वी ने हारी हुई बाजी को जीत में तब्दील कर दिया. उन्होंने 70 रन की पारी खेली और लखनऊ सुपर जायंट्स की 6 विकेट से हार का स्वाद चखाया. 

Gold Price Today: फिर सोने ने लगाई छलांग, बढ़ गए रेट, दिल्ली से लेकर कोलकाता तक जानें दाम

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

iPhone 18 Pro Leaks: भारत में कितने का मिलेगा iPhone 18 Pro Max,कीमत से लेकर बैटरी तक जानें सबकुछ

iPhone 18 Pro launch soon: Apple का क्रेज लोगों का खत्म नहीं होता है कि…

April 2, 2026

Today Bank Holiday: आज बैंक जाना है? 2 अप्रैल को बैंकिंग सेवाएं चालू हैं या नहीं; RBI कैलेंडर से करें कन्फर्म

Today Bank Holiday: देश के कई हिस्सों में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को…

April 2, 2026

Ramayana Teaser : ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का दिव्य अवतार! रावण की झलक ने बढ़ाया उत्साह; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Ramayana Teaser: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा एक बार फिर बड़े पर्दे पर रामायण लेकर…

April 2, 2026