Categories: खेल

जीत के मैदान में ‘चक दे इंडिया’ वाला मोमेंट, फफक-फफक कर रोने लगे Rohit Sharma, वीडियो वायरल

भारतीय महिला टीम ने Icc Women ODI World Cup 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है.

Published by Divyanshi Singh

INDW vs SAW ODI Final: आधी रात को हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की टीम ने इतिहास रच दिया. नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने कमाल करते हुए विश्व कप का पहला खिताब अपने नाम किया. भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इस वनडे विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया. 

भारतीय महिला टीम की कप्तान ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर जब कप्तान हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका का अंतिम कैच पकड़ा तो नीले रंग से खचाखच भरा स्टेडियम खूशी के मारे कूद पड़ा. पूरी टीम दौड़ते हुए मैदान की तरफ भागी. खिलाड़ियों की आंखें नम हो गई लेकिन ये आंसू जीत के थे. स्‍टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा. स्टेडियम में एक ऐसा शख्स बैठा था जो जीत के बाद रो रहा था. जिसे भारतीय टीम की धड़कन कहा जाता हैं. वो भी नीली जर्सी पहनता है. फर्क सिर्फ इतना है कि वो भारतीय पुरुष टीम के लिए खेलता है. 

इस शख्स ने दो साल पहले एक ऐसी ही वनडे विश्व कप की ट्रॉफी को बेहद पास से देखा था. वो भी ट्रॉफी भारत के नाम करने का सपना लेकर मैदान पर उतरा था लेकिन वो दिन ना उस शख्स का था ना टीम का और नाहीं भारत का था. उस दिन भी वो रोया था. वो टूट गया था. वो आंसू दुख के थे. वो आंसू ट्रॉफी को न छू पाने के दर्द का था. लेकिन आज का ये आंसू सुख का अनुभव करा रहा था स्टेडियम में बैठा ये शख्स कोई और नहीं बल्कि भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) थे.

भारतीय टीम के जीत पर 

लेकिन रविवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उनकी यह इच्छा काफी हद तक पूरी हो गई जब महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बन गई.

सेमिफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया

बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में जीत की सबसे प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया को सेमिफाइनल में हरा कर फाइनल में एंट्री ली थी. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को लांघ कर फाइनल में एंट्री ली थी.

दिया था 299 का टारगेट

फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वुल्फार्ट ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में कुल 298 रन बनाएं. दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी थी उनकी कप्तान लाउरा वुल्फार्ट ने शानदार शतकीय पारी खेली. लेकिन टीम  इंडिया को रोक न सकी और भारत ने 52 रनों से फाइनल मैच में जीत दर्ज की. दीप्ति शर्मा ने फाइनल मैच में पंजा खोलकर भी इतिहास रच दिया. 

DEEPTI SHARMA ने कर दिखाया YUVRAJ SINGH वाला काम, पूरी दुनिया कर रही सलाम, जानिए कौन है दीप्ति शर्मा, कितनी है नेटवर्थ?

जानें कौन हैं हरमनप्रीत कौर, जिनकी कप्तानी में भारत 52 साल बाद बना विश्व विजेता; कितनी है उनकी नेट वर्थ?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026